सुमा शिरूर एसजेएएम लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 से सम्मानित
मुंबई: भारतीय शूटिंग में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ओलंपियन और भारतीय शूटिंग टीम की पूर्व मुख्य कोच सुमा शिरूर को स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ मुंबई (एसजेएएम) द्वारा एसजेएएम लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 से…

मुंबई: भारतीय शूटिंग में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ओलंपियन और भारतीय शूटिंग टीम की पूर्व मुख्य कोच सुमा शिरूर को स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ मुंबई (एसजेएएम) द्वारा एसजेएएम लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया।
ओलंपियन कोच को वर्ल्ड स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट्स डे पर भारतीय शूटिंग में अग्रणी योगदान के लिए मिला सम्मान
यह सम्मान मुंबई के प्रतिष्ठित बॉम्बे जिमखाना में विश्व खेल पत्रकार दिवस (वर्ल्ड स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट्स डे) के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। उनके साथ इस सम्मान को भारतीय शूटिंग की दिग्गज खिलाड़ी दीपाली देशपांडे और अंजलि भागवत ने भी साझा किया।

यह प्रतिष्ठित सम्मान सुमा शिरूर की खेल के प्रति असाधारण प्रतिबद्धता को मान्यता देता है,वह दूसरी भारतीय महिला निशानेबाज थीं जिन्होंने ओलंपिक फाइनल में जगह बनाई थी और हाल ही में उन्होंने भारतीय शूटिंग टीम को पेरिस ओलंपिक और पैरालंपिक में ऐतिहासिक सफलता दिलाने में अहम भूमिका निभाई। यह सफर केवल पदकों और उपलब्धियों से ही नहीं,बल्कि उनके शांत,निरंतर और उत्कृष्टता की खोज से परिभाषित होता है।
एसजेएएम लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड खेल पत्रकारिता समुदाय द्वारा प्रदान किए जाने वाले सबसे प्रतिष्ठित खेल पुरस्कारों में से एक है। वर्ष 2016 में यह पुरस्कार क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर को प्रदान किया गया था,जिससे सुमा शिरूर का इस साल का सम्मान और भी खास बन गया है,क्योंकि अब वह खेल के सच्चे महानायकों की इस विशिष्ट श्रेणी में शामिल हो गई हैं।
पुरस्कार ग्रहण करते हुए सुमा शिरूर ने कहा,“मैं स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ मुंबई को तहे दिल से धन्यवाद देती हूं जिन्होंने मुझे इस प्रतिष्ठित सम्मान के काबिल समझा। अपने शूटिंग परिवार की प्रिय मित्रों के साथ इस सम्मान को साझा करना मेरे लिए गर्व की बात है।
यह पुरस्कार मेरे प्रयासों को प्रोत्साहित करता है कि मैं भारतीय शूटिंग खेल के विकास और विस्तार में निरंतर योगदान देती रहूं।” सिर्फ एक उत्कृष्ट कोच ही नहीं, सुमा शिरूर जेंडर इक्विटी (लैंगिक समानता) और ग्रासरूट्स लेवल पर खेलों की भागीदारी की भी मजबूत पैरोकार रही हैं।
लक्ष्य शूटिंग क्लब के माध्यम से उन्होंने अब तक 200 से अधिक राष्ट्रीय स्तर के एथलीटों को प्रशिक्षित किया है,जिनमें टोक्यो और पेरिस पैरालंपिक की स्वर्ण पदक विजेता अवनी लेखरा,जूनियर वर्ल्ड चैंपियन पार्थ,वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता किरण जाधव,और यूथ ओलंपिक पदक विजेता शाहू माने शामिल हैं। उनके इस अद्वितीय योगदान के लिए उन्हें इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स 2024में बेस्ट कोच ऑफ द ईयर (फीमेल) अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
