सीवीसीएल ने टीसीसी को 40 रन से दी शिकस्त
लखनऊ। मैन ऑफ द मैच शशि प्रकाश मीना (75) के तेज अर्धशतक की सहायता से सीवीसीएल ने चतुर्थ अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को टीसीसी के खिलाफ 40 रन से जीत दर्ज की। आरडीएसओ स्टेडियम पर…

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच शशि प्रकाश मीना (75) के तेज अर्धशतक की सहायता से सीवीसीएल ने चतुर्थ अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को टीसीसी के खिलाफ 40 रन से जीत दर्ज की।
आरडीएसओ स्टेडियम पर सीवीसीएल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में पांच विकेट पर 175 रन का स्कोर बनाया। टीम अच्छी शुरुआत नहीं कर सकी और 16 रन पर तीन विकेट गंवाकर मुश्किल में फंस गई थी।
ऐसे में शशि प्रकाश मीना ने 59 गेंदों पर 6 चौके व एक छक्के से 75 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। संतोष उपाध्याय ने नाबाद 40 व राकेश जोशी ने 28 रन का योगदान किया। टीसीसी से कलीम, इश्तियाक अहमद, सुमित गुप्ता व डा.प्रियेश को एक-एक विकेट की सफलता मिली।
जवाब में टीसीसी की टीम नौ विकेट के नुकसान पर 135 रन ही बना सकी। डा. फिरोज खान व मयंक ने 21-21 जबकि अफसर सिद्दीकी ने 20 रन बनाए लेकिन टीम जीत से 40 रन दूर रह गयी। सीवीसीएल से राकेश जोशी, वीरेंद्र दुबे व आशुतोष को दो-दो विकेट की सफलता मिली।
सम्बंधित ख़बरें
शिवानी पब्लिक स्कूल में आठवीं शिवानी चेस मेनिया चैंपियनशिप का आगाज़
शिवानी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को आठवीं शिवानी चेस मेनिया चैंपियनशिप 2026 का शुभारंभ हुआ।
पंजाब हॉकी लीग: जमशेदपुर दूसरे स्थान पर पहुंचा, ओडिशा का अजेय अभियान जारी
नेवल टाटा हॉकी अकादमी, जमशेदपुर ने स्पोर्ट्स डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ तमिलनाडु (एसडीएटी) को 3-1 से हराकर पंजाब हॉकी लीग 2026 की अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया।
काधे-बंथिया की जोड़ी ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलियन ओपन में बनाई जगह
भारतीय टेनिस खिलाड़ी अर्जुन काधे और सिद्धांत बंथिया की जोड़ी ने एशिया-पैसिफिक वाइल्डकार्ड प्ले-ऑफ जीतकर 'ऑस्ट्रेलियन ओपन 2027' में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।
आर्यवर्त-ध्रुव के अर्धशतक, अरशद की गेंदबाजी से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय चैंपियन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। शुक्रवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के परांजपे क्रिकेट मैदान पर खेले गए रोमांचक फाइनल में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय को चार रन से शिकस्त देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
