द इंडियन व्यू

सीवीसीएल की जीत में विकास अरोरा ने जड़ा तूफानी शतक

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच विकास अरोरा (116 रन) के तूफानी शतक की बदौलत सीवीसीएल ने चतुर्थ अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को खेले गए मैच में लाइव टीवी एक्सप्रेस को 118 रन से पराजित किया।…

Ragwendra P Singh
January 31, 2026
1 min read
सीवीसीएल की जीत में विकास अरोरा ने जड़ा तूफानी शतक

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच विकास अरोरा (116 रन) के तूफानी शतक की बदौलत सीवीसीएल ने चतुर्थ अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को खेले गए मैच में लाइव टीवी एक्सप्रेस को 118 रन से पराजित किया।

चौक स्टेडियम पर सीवीसीएल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में तीन विकेट पर 241 रन का विशाल स्कोर बनाया। सलामी बल्लेबाज कपिल निगम मात्र 5 रन बना सके। हालांकि उनके जोड़ीदार विकास अरोरा ने 55 गेंदों पर नौ चौके व सात छक्के से 116 रन की तेज शतकीय पारी खेली। वहीं शशि प्रकाश मीना ने मात्र 37 गेंदों पर 10 चौके व एक छक्के से नाबाद 79 रन बनाते हुए आतिशी अर्धशतक जड़ा।

लाइव टीवी एक्सप्रेस से जावेद खान, पीयूष कुसुमवाल व नजर अब्बास को एक-एक विकेट की सफलता मिली। जवाब में लाइव टीवी एक्सप्रेस लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित ओवर में आठ विकेट पर 123 रन ही बना सका।

टीम से अरविंद वर्मा (31), मो.फैसल (29) व जावेद खान (17) ही टिक कर खेल सके। सीवीसीएल से संतोष यादव को तीन जबकि राकेश जोशी, नीरज तोमर, संजय कुमार व आशुतोष श्रीवास्तव को एक-एक विकेट की सफलता मिली।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।