सीरी ए: इंटर मिलान ने उडिनेज को 5-3 से हराया, रोमा के साथ शीर्ष पर कायम
मिलान : गत चैंपियन इंटर मिलान ने दो गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए सोमवार को उडिनेज को 5-3 से हराकर सीरी ए में अपना शत-प्रतिशत रिकॉर्ड कायम रखा। इस जीत के साथ इंटर चार मैचों में 12 अंक लेकर रोमा के साथ…

मिलान : गत चैंपियन इंटर मिलान ने दो गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए सोमवार को उडिनेज को 5-3 से हराकर सीरी ए में अपना शत-प्रतिशत रिकॉर्ड कायम रखा। इस जीत के साथ इंटर चार मैचों में 12 अंक लेकर रोमा के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर है।इंटर की शुरुआत बेहद खराब रही। जेम्स अबैंकवाह और युर्गेन एकेलेंकैंप ने शुरुआती 16 मिनट में गोल कर उडिनेजे को 2-0 की बढ़त दिला दी और इंटर को बड़ा झटका दिया।इसके बाद कार्लोस ऑगुस्तो ने लंबी दूरी से शानदार गोल कर इंटर की वापसी की शुरुआत की। निकोलो बरेला ने हाफ टाइम से 10 मिनट पहले गोल कर स्कोर 2-2 कर दिया।दूसरे हाफ में इंटर ने पूरी तरह मुकाबले पर नियंत्रण कर लिया। मार्कस थुराम ने 59वें मिनट में गोल कर टीम को पहली बार बढ़त दिलाई। इसके बाद फ्रांसेस्को एस्पोसितो और आंगे-योआन बोनी ने गोल कर इंटर की बढ़त 5-2 कर दी। इंजरी टाइम में इद्रिसा गुएये ने उडिनेजे के लिए एक गोल किया, लेकिन वह हार टालने के लिए पर्याप्त नहीं था।रोमा ने भी कायम रखा शत-प्रतिशत रिकॉर्डरोमा ने भी टोरिनो को 2-0 से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की। डोनियल मालेन और निकोलो पिसिली ने रोमा के लिए गोल किए। मालेन ने गोलकीपर लुकास पेरी की रक्षात्मक गलती का फायदा उठाते हुए टीम को बढ़त दिलाई।पिसिली ने मैच के अंतिम चरण में जियानलुका मैनचिनी के पास को गोल में बदलकर रोमा की जीत सुनिश्चित कर दी। रोमा के भी चार मैचों में 12 अंक हैं। इंटर और रोमा की अगली भिड़ंत स्टेडियो ओलिंपिको में होगी।कोमो तीसरे स्थान परएक अन्य मुकाबले में कोमो ने पर्मा को 2-1 से हराकर अंक तालिका में तीसरा स्थान हासिल कर लिया। जैकोबो रामोन और काइकी ब्रूनो ने कोमो के लिए गोल किए। यह जीत कोमो की सप्ताह के मध्य में यूईएफए चैंपियंस लीग में जीत के बाद आई है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
