द इंडियन व्यू

सीएम योगी के निर्देश पर अब तक चिन्हित किये गये 298 अवैध निर्माण, 223 को भेजी गयी नोटिस

लखनऊ, 7 अगस्त: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पिछले 60 दिनों में नेपाल सीमा से सटे जिलों में अवैध कब्जों और बिना मान्यता संचालित धार्मिक संस्थानों के खिलाफ ताबड़तोड़ बुलडोजर की कार्रवाई की गयी। इस दौरान कुल…

Ragwendra P Singh
August 7, 2025
3 min read
सीएम योगी के निर्देश पर अब तक चिन्हित किये गये 298 अवैध निर्माण, 223 को भेजी गयी नोटिस

लखनऊ, 7 अगस्त: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पिछले 60 दिनों में नेपाल सीमा से सटे जिलों में अवैध कब्जों और बिना मान्यता संचालित धार्मिक संस्थानों के खिलाफ ताबड़तोड़ बुलडोजर की कार्रवाई की गयी। इस दौरान कुल 298 अवैध मस्जिद, ईदगाह, मदरसे और मजार को चिन्हित किया गया जबकि 223 अवैध निर्माण के खिलाफ नोटिस जारी की गयी। वहीं, 198 अवैध निर्माण को सील करते हुए 130 अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। सीएम योगी का बुलडोजर पीलीभीत, श्रावस्ती, बलरामपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सिद्धार्थनगर और महराजगंज में अवैध निर्माण पर खूब गरजा। वहीं, सबसे अधिक श्रावस्ती में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की गयी।

श्रावस्ती में 140 अवैध निर्माण सील किये गये और 37 पर चला सीएम योगी का बुलडोजर
श्रावस्ती जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इंडो नेपाल बार्डर के 10 किमी. के मध्य सरकारी भूमि और निजी भूमि पर बने अवैध मजिस्द, ईदगाह, मदरसे और मजार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में याेगी सरकार के निर्देश पर श्रावस्ती में अब तक 149 अवैध निर्माण को चिन्हित किया गया है। इनमें से सभी 149 अवैध निर्माण को नोटिस दी गयी जबकि 140 अवैध निर्माण को सील किया गया। वहीं, 37 अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। डीएम ने बताया कि अवैध निर्माण के खिलाफ अभी भी कार्रवाई जारी है। लखीमपुर खीरी जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि जिले में कुल 13 अवैध निर्माण को चिन्हित किया गया। इनमें से 1 अवैध निर्माण को नोटिस दी गयी जबकि 10 अवैध निर्माण को सील किया गया। वहीं, 3 अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। इसी तरह महराजगंज में 45 अवैध निर्माण को चिन्हित किया गया है। इनमें से सभी 45 अवैध निर्माण को नोटिस दी गयी जबकि 24 अवैध निर्माण को सील किया गया। वहीं, 31 अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया।

बलरामपुर में 19 अवैध निर्माण सील किये गये तो 21 अवैध निर्माण को किया गया ध्वस्त
सिद्धार्थनगर में 23 अवैध निर्माण को चिन्हित किया गया है। इनमें से 2 अवैध निर्माण को नोटिस दी गयी जबकि 21 अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। वहीं, बहराइच में 25 अवैध निर्माण को चिन्हित किया गया है। इनमें से 25 अवैध निर्माण को नोटिस दी गयी जबकि 5 अवैध निर्माण को सील किया गया। साथ ही 15 अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। पीलीभीत में 2 अवैध निर्माण को चिन्हित किया गया है। इन दोनों ही अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। वहीं, बलरामपुर में 41 अवैध निर्माण को चिन्हित किया गया है। इनमें से 1 अवैध निर्माण को नोटिस दी गयी जबकि 19 अवैध निर्माण को सील किया गया। साथ ही 21 अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। याेगी सरकार के निर्देश पर पिछले 60 दिनों में नेपाल सीमावर्ती इलाकों में अवैध निर्माण के खिलाफ श्रावस्ती ने सबसे अधिक कार्रवाई की। वहीं, इसके बाद महराजगंज अौर बलरामपुर में अवैध निर्माण के खिलाफ बुलडोजर गरजा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…