द इंडियन व्यू

सीएम मोहन यादव ने अपनी कैबिनेट के साथ की नर्मदा तट पर पूजा-अर्चना

महेश्वर। मध्य प्रदेश के मोहन यादव सरकार की कैबिनेट की बैठक महेश्वर में हो रही है। इससे पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपनी कैबिनेट के साथियों के साथ नर्मदा नदी के तट पर पूजा अर्चना की। मोहन यादव सरकार की कैबिनेट की पहली…

Ragwendra P Singh
January 24, 2025
2 min read
सीएम मोहन यादव ने अपनी कैबिनेट के साथ की नर्मदा तट पर पूजा-अर्चना

महेश्वर। मध्य प्रदेश के मोहन यादव सरकार की कैबिनेट की बैठक महेश्वर में हो रही है। इससे पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपनी कैबिनेट के साथियों के साथ नर्मदा नदी के तट पर पूजा अर्चना की।

मोहन यादव सरकार की कैबिनेट की पहली डेस्टिनेशन बैठक महेश्वर में हो रही है। यह बैठक रानी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती को समर्पित है और इस बैठक में महिला सशक्तिकरण से जुड़े कई फैसले होने की संभावना जताई जा रही है। कैबिनेट की बैठक से पहले मोहन यादव सरकार के मंत्रियों ने नर्मदा नदी के तट पर पहुंचकर पूजा अर्चना की और प्रदेश की प्रगति की कामना की।

इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार विरासत को सभी के बीच लाने के प्रयास में लगी हुई है। इसी क्रम में रानी अहिल्याबाई के 300वें जन्मदिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इस वर्ष का दशहरा भी उनको समर्पित रहा है। इंदौर में शस्त्र पूजन किया गया है। आज यहां कैबिनेट हो रही है और उसमें बहुत से लोकहित के फैसले लिए जाएंगे।

उन्होंने आगे बताया कि इस मौके पर अहिल्याबाई के मायके पक्ष के सदस्य भी यहां पहुंचे हैं। विधान परिषद महाराष्ट्र के सदस्य राजेंद्र शिंदे और राजपरिवार के राजा रिचर्ड साहब भी आए हैं। इस दौरान किले का भ्रमण लिया, वे किस तरह से शासन की व्यवस्था करती थीं उन सब स्थानों को देखने का अवसर मिला और उन्हें समाज के सामने लाएंगे।

मोहन यादव की महेश्वर की कैबिनेट बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि सरकार राज्य के 17 धार्मिक नगरों में शराबबंदी का फैसला कर सकती है। इसके अलावा संभावना जताई जा रही है कि कैबिनेट की बैठक में महिला सशक्तिकरण के भी कई फैसले हो सकते हैं। राज्य सरकार सिंचाई क्षमता बढ़ाने सहित अन्य मसलों पर भी विचार कर रही है और उन पर फैसला संभव है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एशियाई खेल-2026 में मध्य प्रदेश के 32 खिलाड़ी करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, 10 खेल विधाओं में दिखाएंगे दमखम

भोपाल : मध्य प्रदेश की खेल प्रतिभाएं एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर प्रदेश का गौरव बढ़ाने के लिए तैयार हैं। जापान के आइची प्रांत और नागोया शहर में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले 20वें एशियाई…

दमोह-रानीदुर्गावती टाईगर अभ्यारण में चीतों को बसाने की तैयारी

दमोह, 13 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में रानी दुर्गावती टाईगर रिजर्व में चीतों को बसाने की तैयारी चल रही है। बताया जाता है कि कूनों से चीतों को यहां लाने के लिये संबधित विभाग लगा हुआ है। विशेषज्ञों के…

किसानों के हित में तकनीक: एफपीओ समिट में वैमानिका का स्टॉल बना आकर्षण

भोपाल में आयोजित एफपीओ डायरेक्टर्स समिट में वैमानिका एयरोस्पेस ने अपने अत्याधुनिक कृषि ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन किया। स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047 के तहत हुआ आयोजन यह समिट "स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047" के अंतर्गत…

दिल्ली के बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट में आज हिस्सा लेंगे मप्र के मुख्यमंत्री

भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को दिल्ली स्थित भारत मंडपम बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025 में शामिल होंगे। यह टेक्सटाइल और अपैरल उद्योगों का महत्वपूर्ण दो दिवसीय वैश्विक आयोजन है। भारतीय और…