सिराज बोले- मुझे जिम्मेदारी और चुनौती पसंद
जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने बॉलिंग अटैक को लीड करने का जिम्मा उठाते हुए इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शुक्रवार को तीसरे दिन छह विकेट झटकने को ‘अविश्वसनीय’ बताया। साभार : गूगल…

जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने बॉलिंग अटैक को लीड करने का जिम्मा उठाते हुए इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शुक्रवार को तीसरे दिन छह विकेट झटकने को ‘अविश्वसनीय’ बताया।

सिराज की बेहतरीन गेंदबाजी ने मैच पर भारत की पकड़ मजबूत है। जेमी स्मिथ (207 गेंदों पर 184 रन नाबाद) और हैरी ब्रूक (234 गेंदों पर 158 रन) के आक्रामक शतकों से इंग्लैंड मैच में तेजी से वापसी कर रहा था लेकिन सिराज के 70 रन देकर छह विकेट लेकर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
उन्होंने दिन के खेल के बाद कहा, ‘‘ यह अविश्वसनीय है क्योंकि मैं लंबे समय से (ऐसे प्रदर्शन का) इंतजार कर रहा था। मैं अच्छी गेंदबाजी कर रहा था लेकिन विकेट नहीं मिल रहे थे। यहां छह विकेट लेना बहुत खास है।’’ सिराज ने दिन के दूसरे ओवर में लगातार दो विकेट चटकाये जिससे इंग्लैंड की आधी टीम 84 रन पर पवेलियन में थी।
ब्रुक और स्मिथ ने हालांकि 368 गेंदों में 303 रन की साझेदारी करके मेजबान टीम की शानदार वापसी कराई। हैदराबाद के इस खिलाड़ी ने वापसी करते हुए निचले क्रम के बल्लेबाजों को आउट किया और इंग्लैंड भारत के विशाल 587 रनों के जवाब में 407 रन पर ऑल आउट हो गया।
सिराज ने कहा कि विकेट बहुत धीमी थी इसलिए अनुशासन बनाए रखना महत्वपूर्ण था। उन्होंने कहा, ‘‘विकेट बहुत धीमी थी, लेकिन जब आपको लीड करने की जिम्मेदारी दी जाती है, तो मेरा टारगेट बहुत ज्यादा बस सही दिशा में अनुशासन के साथ गेंदबाजी करना था। मेरी मानसिकता कसी हुई गेंदबाजी करते हुए रन नहीं देने की थी।’’
इस टेस्ट के लिए बुमराह को आराम दिए जाने के कारण, सिराज ने एक अपेक्षाकृत अनुभवहीन तेज गेंदबाजी इकाई का नेतृत्व कर रहे हैं। टीम में उनके साथ आकाश दीप और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे तेज गेंदबाज थे।
उन्होंने कहा, ‘‘यह आकाश दीप का तीसरा या चौथा मैच है, प्रसिद्ध के लिए भी ऐसा ही है, इसलिए मैं बल्लेबाजों पर दबाव बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा था।
मुझे अलग-अलग चीजें आजमाने का मन करता है, लेकिन मुझे गेंदबाजी में निरंतरता बनाये रखनी होती है। बुमराह की गैरमौजूदगी में गेंदबाजी करते समय अपने प्रभावशाली रिकॉर्ड के बारे में पूछे जाने पर सिराज ने कहा, ‘‘मुझे जिम्मेदारी पसंद है, मुझे चुनौती पसंद है।’’
सम्बंधित ख़बरें
जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
