सिपाही सौरभ हत्यकांड के फरार आरोपी व पुलिस में चली गोलियां, हुआ घायल
गाजियाबाद : मसूरी थाना क्षेत्र के नाहल गांव में पिछले दिनों नोएडा पुलिस के सिपाही सौरभ हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को वेव सिटी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार की देर रात में हुई इस…

गाजियाबाद : मसूरी थाना क्षेत्र के नाहल गांव में पिछले दिनों नोएडा पुलिस के सिपाही सौरभ हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को वेव सिटी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार की देर रात में हुई इस मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया है। वह नाहल गांव का ही रहने वाला था और उसका नाम साजिद है।
एसीपी प्रियांशी पाल ने बताया कि गुरुवार को तड़के ग्राम नाहल थाना क्षेत्र मसूरी में हुए सिपाही सौरभ हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपियों की धरपकड़ के लिए कई टीमों का गठन किया गया था। आज सुबह मुखबिर की सूचना पर पता चला कि थाना मसूरी से वांछित अपराधी साजिद डासना की ओर से काजीपुरा की तरफ आने वाला है । सूचना पर इंस्पेक्टर अनिल राजपूत मय टीम थाना क्षेत्र वेव सिटी पहुँचे तथा थानाध्यक्ष वेव सिटी मय टीम के संयुक्त रूप से डासना काजीपुरा मार्ग पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहन की सघन चेकिंग करने लगे। एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक सवार को रूकने का इशारा किया तो इस व्यक्ति द्वारा रुकने की बजाय अपनी बाइक को तेजी से कच्चे रास्ते की तरफ मोड़ लिया गया। आगे रास्ता उबड़-खाबड़ होने की बजह से इसकी बाइक फिसलकर गिर गई। तभी पुलिस ने उसे घेर लिया। घिरता देख जान से मारने की नियत से भागते हुए पुलिस टीम पर फायर किया। तो पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान अभियुक्त साजिद के बाएं पैर में गोली लगी | साजिद को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया | घायल अभियुक्त को तत्काल सीएचसी डासना गाजियाबाद उपचार हेतु भेजा गया। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, 01खोखा कारतूस व लाल रंग की 01 बाइक बरामद हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
