द इंडियन व्यू

सिकंदर रजा का बड़ा बयान: हालात नहीं, प्रदर्शन तय करेगा जिम्बाब्वे की किस्मत

जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने रविवार को मुंबई में बोला कि भारत में एक दशक से अधिक समय से टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेलने से जिम्बाब्वे को कोई चिंता नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पास टी20 विश्व कप सुपर आठ में…

Ragwendra P Singh
February 23, 2026
3 min read

जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने रविवार को मुंबई में बोला कि भारत में एक दशक से अधिक समय से टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेलने से जिम्बाब्वे को कोई चिंता नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पास टी20 विश्व कप सुपर आठ में 'शीर्ष स्तर का प्रदर्शन' करने की काबिलियत है।

जिम्बाब्वे ने ग्रुप चरण में श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया को हराकर बेहतरीन प्रदर्शन किया लेकिन अब उन्हें गत चैंपियन भारत और उप विजेता दक्षिण अफ्रीका के अलावा दो बार की विजेता वेस्टइंडीज के साथ रखा गया है। टीम को सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम में वेस्टइंडीज से भिड़ना है।

रजा ने संवाददाताओं से कहा, ‘नतीजा चाहे जो भी हो, मुझे नहीं लगता कि ऐसा इसलिए होगा क्योंकि हम हालात के हिसाब से खुद को ढाल नहीं पाए। जिम्बाब्वे के लोग ऐसा नहीं सोच रहे हैं या हम ऐसा नहीं सोच रहे हैं।’

पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल 2023 और 2024 में दो बार खेलने वाले रजा ने कहा, ‘हम अभी अपना वार्म अप कर रहे हैं और इसके बाद हमारा नेट सत्र होगा। हम बहुत सारा क्रिकेट देखते हैं और हमारे में से कुछ ने यहां खेला भी है लेकिन अधिकतर ने नहीं।’

साभार : गूगल

टूर्नामेंट में अब तक श्रीलंका में खेलने के बाद भारतीय हालात में ढलना कितना मुश्किल होगा, यह पूछे जाने पर रजा ने कहा, ‘छोटे मैदानों या किसी भी चीज की चिंता करने के बजाय, यह दोनों टीम के लिए एक जैसा ही रहेगा। हम जिम्बाब्वे से शीर्ष प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं और इससे हमें मैच जीतने में मदद मिलेगी।’

जिम्बाब्वे ने पिछली बार 2016 में टी20 विश्व कप के पहले दौर में भारत में खेला था। स्पिनर वेलिंगटन मसाकाद्जा उस टीम का हिस्सा थे। रजा ने कहा कि उनकी टीम पहले सुपर आठ मैच से पहले यहां अपने ट्रेनिंग सत्र का अधिक से अधिक फायदा उठाने की कोशिश करेगी।

उन्होंने कहा, ‘भारत में खेलने से जरूर मदद मिलती है। लेकिन अगर किसी टीम या किसी इंसान को वह अनुभव नहीं है, तो उसे बहाने के तौर पर इस्तेमाल करने के बजाय मुझे निजी तौर पर लगता है कि हम इससे निपट सकते हैं।’

जिम्बाब्वे टीम इस विश्व कप में अब तक अजेय रही है। उसने ग्रुप स्टेज में ओमान को हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। उसके बाद उसने ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को शिकस्त देकर उन्हें सुपर-8 की रेस से बाहर कर दिया।

आयरलैंड के खिलाफ उसका मैच बारिश की वजह से धुल गया। अपने आखिरी लीग मैच में जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को शिकस्त दी। उसने ग्रुप बी में शीर्ष पर रहते हुए सुपर-8 के लिए क्वालीफाई किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।