सिंड्रेला दास के दम पर भारत ने एशियाई युवा टेबल टेनिस में दो और पदक किए पक्के
युवा टेबल टेनिस खिलाड़ी सिंड्रेला दास के शानदार प्रदर्शन से भारत ने आईटीटीएफ-एटीटीयू एशियाई युवा टेबल टेनिस चैंपियनशिप में अपना शानदार अभियान जारी रखते हुए शुक्रवार को दो और पदक सुनिश्चित कर लिए। अंडर-19 बालिका युगल…

युवा टेबल टेनिस खिलाड़ी सिंड्रेला दास के शानदार प्रदर्शन से भारत ने आईटीटीएफ-एटीटीयू एशियाई युवा टेबल टेनिस चैंपियनशिप में अपना शानदार अभियान जारी रखते हुए शुक्रवार को दो और पदक सुनिश्चित कर लिए।
अंडर-19 बालिका युगल वर्ग में सिंड्रेला दास और दिव्यांशी भौमिक की जोड़ी ने सेमीफाइनल में चीन की याओ रुईशुआन और जियांग यीयी को 7-11, 11-7, 7-11, 11-8, 11-6 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। एकल वर्ग में भी सिंड्रेला ने दमदार प्रदर्शन जारी रखा।
प्री-क्वार्टर फाइनल में चीन की याओ रुईशुआन को हराने के बाद उन्होंने क्वार्टर फाइनल में जापान की यूना ओजियो को 11-5, 11-7, 5-11, 3-11, 8-11, 11-6, 11-3 से मात दी। उन्होंने सेमीफाइनल में जगह बनाने के साथ ही कम से कम कांस्य पदक सुनिश्चित कर लिया। वह एकल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली भारत की एकमात्र खिलाड़ी हैं।

पी.बी. अभिनंद और दिव्यांशी भौमिक की शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय मिश्रित युगल जोड़ी को सेमीफाइनल में थाईलैंड के थिताफात प्रीचायन और कुलापास विजितविरियागुल से 7-11, 9-11, 11-5, 5-11 से हार के बाद कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
इससे पहले भारतीय अंडर-19 बालक टीम भी कांस्य पदक जीत चुकी है। इस तरह भारत के अब तक इस प्रतियोगिता में चार पदक सुनिश्चित हो गये हैं। बालक एकल के प्री-क्वार्टर फाइनल में पी.बी. अभिनंद ने चीनी ताइपे के यांग हाओ-एन पर 11-9, 6-11, 9-11, 6-11, 11-8, 14-12, 11-6 की शानदार जीत दर्ज की। बालिका एकल में दिव्यांशी भौमिक ने सिंगापुर की लॉय मिंग यिंग को सात गेम तक चले मुकाबले में हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
सम्बंधित ख़बरें
जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
