सादगी से जीता दिल : अंजलि और सारा तेंदुलकर ने किया बाबा विश्वनाथ का दर्शन
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजलि तेंदुलकर और उनकी बेटी सारा तेंदुलकर ने सोमवार को बाबा श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन किया। दोनों मां-बेटी ने न केवल भव्य कॉरिडोर की सुंदरता की सराहना…

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजलि तेंदुलकर और उनकी बेटी सारा तेंदुलकर ने सोमवार को बाबा श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन किया। दोनों मां-बेटी ने न केवल भव्य कॉरिडोर की सुंदरता की सराहना की, बल्कि पूरी श्रद्धा से विधि-विधान के साथ बाबा विश्वनाथ का पूजन-अर्चन भी किया।
मंदिर के मुख्य अर्चक पंडित श्रीकांत मिश्रा के आचार्यत्व में दोनों ने दर्शन किया, जिसके दौरान पंडित जी ने अंजलि और सारा के माथे पर त्रिपुंड तिलक लगाया।
पूजा के पश्चात दोनों ने किसी भी तरह का सेलिब्रिटी व्यवहार दिखाए बिना आम श्रद्धालुओं की तरह फर्श पर बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। उनकी सादगी और विनम्रता ने मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं का दिल जीत लिया। मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्रा ने अंजलि और सारा का विशेष स्वागत किया।

उन्होंने उन्हें रुद्राक्ष की माला पहनाई और अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की भव्यता और दिव्यता ने दोनों को विशेष रूप से प्रभावित किया और पूरे समय बाबा के प्रति उनकी गहरी आस्था महसूस की गई। सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया पर अपनी स्टाइलिश फोटोज और रील्स के चलते काफी लोकप्रिय हैं।

फैशन, ट्रैवल और परिवार संग बिताए पलों की उनकी पोस्ट्स अक्सर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में वह ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर भी गई थीं। बताते चले कि सारा तेंदुलकर ऑस्ट्रेलियाई सरकार के टूरिज्म कैंपेन की ब्रांड एंबेसडर हैं। इसके अलावा वह मुंबई में अपना पिलेट्स स्टूडियो भी संचालित करती हैं और सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन में डायरेक्टर के रूप में भी कार्यरत हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।
मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस
स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।
पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान
अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
