साइबर धोखाधड़ी मामले में चार गिरफ्तार
हुगली : चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत डानकुनी थाने की पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार रात चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी(श्रीरामपुर) अर्णब विश्वास ने बताया…

हुगली : चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत डानकुनी थाने की पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया है।
मंगलवार रात चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी(श्रीरामपुर) अर्णब विश्वास ने बताया कि गत 9 जून को डानकुनी थाना इलाके के उत्तर सुभाषपल्ली इलाके के निवासी प्रीतम दास ने शिकायत दर्ज कराई कि सूरज सिंह नामक एक व्यक्ति प्रीतम के बैंक खाते का उपयोग यह कहकर कर रहा है कि उसका (सूरज का) बैंक खाता किसी तरह बैंक अधिकारियों द्वारा ब्लॉक कर दिया गया है। सूरज ने प्रीतम से अपने बैंक खाते में कुछ पैसे मांगकर उसे सौंपने का अनुरोध किया। बाद में प्रीतम को पता चला कि सूरज और उसके अन्य सहयोगियों ने क्रमशः दिनांक 03.05.25, 14.05.25, 15.05.25 को उसके बैंक खाते में बड़ी मात्रा में धन जमा किया था। आरोपित लोग कंप्यूटर और मोबाइल फोन के माध्यम से साइबर धोखाधड़ी से संबंधित कुछ मामलों के माध्यम से पैसे प्राप्त कर रहे थे और धोखाधड़ी की गतिविधि को अंजाम देने के लिए सूरज के बैंक खाते का दुरुपयोग कर रहे थे।
शिकायत के बाद पुलिस ने सूरज सिंह, सौरभ शर्मा, किशोर सोनकर और सागर शर्मा नामक चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी ने बताया कि साइबर धोखाधड़ी का पता लगाने और अन्य शामिल व्यक्तियों को गिरफ्तार करने के लिए उन्हें छ: दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
