सरफराज खान की इंडिया ए टीम से बाहर होने की वजह और चयन समिति का नजरिया
सरफराज खान ने पिछली बार इंडिया ए के लिए कैंटरबरी में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ 92 रन की पारी खेली थी और पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ सीरीज के दौरान वह बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे।…

सरफराज खान ने पिछली बार इंडिया ए के लिए कैंटरबरी में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ 92 रन की पारी खेली थी और पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ सीरीज के दौरान वह बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे।
मंगलवार को जब राष्ट्रीय चयन समिति ने दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ दो प्रथम श्रेणी मैच के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान किया तो बुधवार को अपना 28वां जन्मदिन मनाने वाले सरफराज का नाम ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दो अलग-अलग टीमों में नहीं था।
हाल ही में काफी वजन कम करने वाले सरफराज इससे दुखी होंगे, लेकिन अगर चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर और भारतीय टीम प्रबंधन के नजरिए से इस फैसले को देखा जाए तो यह उतना विवादास्पद नहीं लगेगा जितना सोशल मीडिया इसे बना रहा है।

समझा जाता है कि प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी कर रहे पंत दोनों मैच में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे जो आमतौर पर भारतीय टीम में उनका स्थायी स्थान भी है।
चयनकर्ताओं के बीच एक विचारधारा यह है कि सरफराज को केवल उसी स्थान पर आजमाया जाना चाहिए, जहां भारतीय टीम प्रबंधन अब भी पूरी तरह से आश्वस्त नहीं है और फिलहाल बी साई सुदर्शन तीसरे नंबर पर अपनी छाप छोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। सुदर्शन दोनों मैच के लिए भारत ए टीम का हिस्सा हैं।
वह टीम के उप कप्तान भी हैं और इन मैचों में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। एक पूर्व राष्ट्रीय चयनकर्ता ने एक समाचार एजेंसी से कहा, ‘‘सरफराज को मुंबई टीम प्रबंधन और उनके सबसे सीनियर खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे से बात करनी चाहिए और हो सके तो तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने की कोशिश करनी चाहिए जहां उन्हें नई गेंद खेलनी पड़ सकती है।
अगर वह पांचवें या छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते रहेंगे तो इससे कोई फायदा नहीं होगा। भारत के पास इन स्थानों के लिए और भी ऑलराउंड विकल्प हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पंत, वॉशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा और नितीश रेड्डी... अगर सभी फिट और उपलब्ध रहे तो (वे) ऑलराउंडर होने के कारण मध्यक्रम में जगह बना लेंगे।
जब पंत चोटिल होंगे तो ध्रुव जुरेल पांचवें या छठे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे।’’ सच कहें तो न्यूजीलैंड के खिलाफ स्पिनर की अनुकूल पिच पर सरफराज की लगातार चार असफलताएं उनके बाहर होने का कारण बनीं।
टेस्ट टीम में बल्लेबाजी क्रम में नंबर एक, दो और चार अब तय हो चुके हैं और नंबर पांच से आठ ऑलराउंडर (बल्लेबाजों सहित) से संबंधित हैं, ऐसे में एकमात्र स्थान नंबर तीन बचा है और शायद मुंबई के इस साहसी बल्लेबाज को आत्मविश्वास से लबरेज होकर एक नया स्थान आजमाने की जरूरत है।
ए टीम में सरफराज पर रजत पाटीदार और रुतुराज गायकवाड़ को तरजीह दी गई है। पाटीदार अपने पिछले पांच प्रथम श्रेणी मैच की आठ पारियों में तीन शतक, एक दोहरा शतक और तीन अर्द्धशतक लगाकर शानदार फॉर्म में हैं।
इसमें दो दलीप, एक ईरानी और पहला रणजी ट्रॉफी मैच शामिल है। उनके स्कोर क्रमशः 125, 66, 77, 101, 13, 66, 10 और नाबाद 205 रन हैं। गायकवाड़ ने अपने पिछले तीन प्रथम श्रेणी मैच में एक शतक (184), एक शतक के करीब (91) और एक अन्य अर्धशतक लगाया है।
बहुत से मामलों में यह हमेशा घरेलू क्रिकेट में बनाए गए बड़े स्कोर के बारे में नहीं होता है बल्कि चयन समिति की इस बात पर भी निर्भर करता है कि उनके अनुसार कौन बड़े स्तर पर सफलता पाने के लिए अधिक उपयुक्त है।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
