एशियन शूटिंग: मिक्स्ड पिस्टल में रजत, टीम स्पर्धाओं से दो और स्वर्ण
नई दिल्ली : मौजूदा विश्व चैंपियन सम्राट राणा और वर्ल्ड कप फाइनल विजेता सुरुचि सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में संयुक्त रूप से रजत पदक जीता। इसके साथ ही मेज़बान भारत ने एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप नई…

नई दिल्ली : मौजूदा विश्व चैंपियन सम्राट राणा और वर्ल्ड कप फाइनल विजेता सुरुचि सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में संयुक्त रूप से रजत पदक जीता।
इसके साथ ही मेज़बान भारत ने एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप नई दिल्ली 2026 में अपना दबदबा बनाए रखते हुए दो दिनों की प्रतियोगिता के बाद स्वर्ण पदकों की संख्या 10 तक पहुंचा दी।
10 मीटर एयर पिस्टल महिला जूनियर वर्ग में रश्मिका सहगल और वंशिका चौधरी तथा इसी स्पर्धा के यूथ वर्ग में प्रियंशी पूर्वा और चाहेककोहलाने भी लगातार 1–2 स्थान हासिल किए। इन शानदार प्रदर्शनों की बदौलत भारत ने दिन का समापन कुल 10 स्वर्ण, पांचरजत और एक कांस्य पदक के साथ किया, जो कि तालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद उज्बेकिस्तान (तीनस्वर्ण) से काफी आगे है।
दिन का उज्बेकिस्तान का एकमात्र स्वर्ण 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा से आया, जहां निगिना सईदकुलोवा और मुखम्मदकमालोव की जोड़ी ने 48 शॉट्स वाले फाइनल में सम्राट और सुरुचि को 481.3 बनाम 479.6 के स्कोर से हराया।

भारतीय जोड़ी ने इससे पहले 60 शॉट्स की क्वालिफिकेशन में कुल 583 अंकों के साथ 10 टीमों के बीच शीर्ष स्थान हासिल किया था। वियतनाम (582, दूसरा) और चाइनीज़ताइपे (575, चौथा) की टीमें भी सईद कुलोवा–कमालोव के साथ फाइनल में पहुंचीं।
पदकों की दौड़ में उज्बेक टीम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और वे फाइनल की एकमात्र टीम रहे, जहां दोनों निशानेबाज़ों ने 24 शॉट्स में प्रतिशॉट 10.0 से अधिक का औसत दर्ज किया। नर्वस मुकाबले में उन्होंने घरेलू पसंदीदा टीम को पीछे छोड़ दिया। चाइनीज़ताइपे ने कांस्य पदक जीता।
10 मीटर एयर पिस्टल महिला जूनियर स्पर्धा में भारत की रश्मिका सहगल ने 237.9 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि उनकी साथी वंशिका चौधरी 236.7 के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। इंडोनेशिया की अस्यी फारिहादतुल ने कांस्य पदक हासिल किया।
दिन के तीसरे फाइनल में भी ऐसा ही 1–2 परिणाम देखने को मिला, जब 10 मीटर एयर पिस्टल महिला यूथवर्ग में प्रियंशी पूर्वा ने 234.8 के स्कोर के साथ स्वर्ण जीता, जबकि भारत की ही चाहेककोहलाने 233.0 के साथ रजत पदक हासिल किया। चाइनीज़ताइपे की लियाओ के रोंग ने कांस्य पदक जीता।
मेज़बान भारत को दो और स्वर्ण टीम स्पर्धाओं से मिले। जूनियर महिला एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में रश्मिका, वंशिका और अगम ग्रेवाल की तिकड़ी ने 1714 के संयुक्त स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता, जो रजत पदक विजेता कज़ाखस्तान टीम से पूरे 43 अंक अधिक था।
इसी तरह महिला यूथ एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में प्रियंशी, चाहेक और शिक्षासरन ने 1709 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। कज़ाखस्तान को 1627 के स्कोर के साथ एक बार फिर रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
शुक्रवार (5 फरवरी 2026) को, मिक्स्ड टीम पिस्टल स्पर्धाओं के समापन के साथ-साथ राइफल मुकाबलों की भी शुरुआत होगी। दिन के दूसरे सत्र में पुरुषों की 10 मीटर एयरराइफल की तीन फाइनल स्पर्धाएं निर्धारित हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
