द इंडियन व्यू

सपा विधायक पूजा सरोज ने 15000 रुपये में बेच दीं लाइटें? पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लगाया लाइट बेचने का आरोप

Azamgarh : उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के मेंहनगर में एक नया विवाद गरम हो गया है। समाजवादी पार्टी (सपा) की विधायक पूजा सरोज पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि विधायक से जुड़े एक मामले में,…

Ragwendra P Singh
February 8, 2026
2 min read
सपा विधायक पूजा सरोज ने 15000 रुपये में बेच दीं लाइटें? पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लगाया लाइट बेचने का आरोप

Azamgarh : उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के मेंहनगर में एक नया विवाद गरम हो गया है। समाजवादी पार्टी (सपा) की विधायक पूजा सरोज पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि विधायक से जुड़े एक मामले में, कार्यकर्ताओं ने 15,000 रुपये में लाइट बेचने का आरोप लगाया है, जिसके बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार तेज हो गया है।

 

सपा विधायक पूजा पर लाइट चोरी का आरोप

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्यकर्ता राजेश यादव और रोमियो यादव ने सपा विधायक पूजा सरोज पर आरोप लगाए हैं। रोमियो यादव ने कहा कि मेहनगर विधानसभा की मौलानीपुर क्षेत्र में लाइट को काटकर खेत में और पार्लर के सामने लगाया गया है। साथ ही, उन्होंने यह भी दावा किया कि विधायक पूजा सरोज से जुड़ी लाइट 15,000 रुपये में बेची गई है।

 

वीडियो में यह भी कहा गया है कि ऐसे नेताओं की पार्टी में जगह नहीं होनी चाहिए। कार्यकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि इससे पहले सपा के एक और विधायक बृजलाल सोनकर भी 15,000 रुपये लेकर मशीन बेचते थे। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्तियों का टिकट काट देना चाहिए और जिले के बड़े नेताओं से भी अपील की जाएगी कि वे पूजा सरोज का समर्थन न करें ताकि इस बार के चुनाव में उन्हें टिकट न मिले।

 

रोमियो यादव ने कहा कि जो लाइट उनके नाम से आई थी, उसे गोलू यादव ने अपने निजी स्थान पर पैसे देकर लगवाया है, जबकि उस स्थान पर लाइट का कोई उपयोग नहीं है। इसके बाद, सपा कार्यकर्ताओं के इन आरोपों ने जिले में राजनीतिक माहौल गर्म कर दिया है।

 

सपा विधायक पूजा सरोज ने कहा- पब्लिक से पूछें

वहीं, वायरल वीडियो के बारे में सपा विधायक पूजा सरोज का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने कहा, “आप लोग पब्लिक से पूछें तो बेहतर होगा।” उन्होंने यह भी कहा कि जिस व्यक्ति ने पैसा दिया है, उसे बुलाकर पूछा जाना चाहिए कि किसने दिया और किसने लिया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…