श्रेयस अय्यर कैच लेने के दौरान हुए चोटिल, रिब केज में लगी चोट
सिडनी : भारत के उपकप्तान श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले के दौरान बाईं पसलियों (रिब केज) में चोट लग गई। बीसीसीआई ने बताया कि अय्यर को “आगे की जांच और मूल्यांकन के लिए अस्पताल ले जाया गया है।”यह…

सिडनी : भारत के उपकप्तान श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले के दौरान बाईं पसलियों (रिब केज) में चोट लग गई। बीसीसीआई ने बताया कि अय्यर को “आगे की जांच और मूल्यांकन के लिए अस्पताल ले जाया गया है।”यह घटना सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया की पारी के 34वें ओवर में हुई, जब अय्यर ने एलेक्स कैरी का शानदार कैच पकड़ा। कैरी ने हर्षित राणा की गेंद पर सीधा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद टॉप एज होकर हवा में चली गई। गेंद बैकवर्ड प्वाइंट और डीप थर्ड मैन के बीच गिरने वाली थी, लेकिन अय्यर ने लंबी दौड़ लगाते हुए पीछे की ओर डाइव लगाकर अद्भुत कैच लपका।कैच लेते वक्त अय्यर ज़ोर से ज़मीन पर गिरे। फिजियो को मैदान पर बुलाया गया और अय्यर को कुछ देर बाद मैदान से बाहर ले जाया गया। वह इसके बाद पूरे मैच में मैदान पर वापस नहीं लौटे।ऑस्ट्रेलिया की टीम 236 रन पर 46.4 ओवर में ऑलआउट हो गई। जवाब में भारत ने रोहित शर्मा (नाबाद 121) और विराट कोहली (नाबाद 74) की 168 रनों की अटूट साझेदारी की बदौलत लक्ष्य को 39वें ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया और टीम को 9 विकेट से जीत दिला दी। हालांकि इसके बावजूद शृंखला ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से अपने नाम की।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
