द इंडियन व्यू

श्रेयस अय्यर की हालत में सुधार, सूर्यकुमार यादव ने दी बड़ी अपडेट

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज के आखिरी मैच में श्रेयस अय्यर को भयंकर चोट लगी। वे अभी अस्पताल में हैं, लेकिन खतरे से बाहर हैं। टी20 सीरीज से पूर्व टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी श्रेयस अय्यर की इंजरी पर अपडेट…

Ragwendra P Singh
October 28, 2025
3 min read
श्रेयस अय्यर की हालत में सुधार, सूर्यकुमार यादव ने दी बड़ी अपडेट

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज के आखिरी मैच में श्रेयस अय्यर को भयंकर चोट लगी। वे अभी अस्पताल में हैं, लेकिन खतरे से बाहर हैं। टी20 सीरीज से पूर्व टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी श्रेयस अय्यर की इंजरी पर अपडेट दिया है और उन्होंने बताया है कि श्रेयस अय्यर सभी से बात कर रहे हैं और उनकी हालत में सुधार है।

श्रेयस अय्यर को आखिरी वनडे मैच में कैच पकड़ते समय पसलियों में चोट लगी थी। इसके बाद उनको अस्पताल ले जाया गया था, क्योंकि ड्रेसिंग रूम में उनकी हालत अच्छी नहीं थी।

सूर्यकुमार यादव ने श्रेयस अय्यर को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, "हमने उससे बात की है। जब हमें पहले दिन पता चला कि उसको इंजरी हुई है तो मैंने पहले उसको ही फोन किया। फिर मुझे मुझे पता चला उसके पास फोन नहीं है। फिर मैंने अपने फिजियो को फोन किया कमलेश जैन को। उन्होंने बताया कि वो स्टेबल हैं।

साभार : गूगल

फर्स्ट डे तो बता नहीं सकते कैसे, लेकिन अब ठीक हैं। अभी दो दिन से बात हो रही है। वह जवाब दे रहे हैं। अगर वह फोन पे रिप्लाई कर रहे हैं, इसका मतलब है कि वह स्टेबल हैं। डॉक्टर भी है वहां पर साथ में हैं तो यह अच्छी बात है। वह बात कर रहे हैं। इसका मतलब है कि सब ठीक है।"

सूर्या ने आगे बताया, "बोला गया है कि कुछ दिन और ध्यान से रखा जाएगा। वह सभी से बात करते हैं, जो अच्छी बात है और दूसरी बात ये कि देखिए हम लोग तो डॉक्टर नहीं है तो हम लोग को सिर्फ बाहर से देख के ऐसा लगता है कि जब कैच पकड़ा तो ऐसा लगा कि नॉर्मल था, लेकिन हममें से कोई था नहीं वहां पर, जो लोग वहां थे वही बता बता सकते हैं।

उन लोगों ने जो बताया कि अंदर जाने के बाद थोड़ा सा ऐसा लगा कि इंजरी पर ध्यान देना होगा। इसके बाद उनको स्पेशलिस्टके पास ले जाया गया और फिर उन्होंने बताया कि ऐसा-ऐसा हुआ है।"

टी20 टीम के कप्तान ने कहा कि उसके बाद जब हमने बात की उनसे फिर जब नॉर्मल बात करने लगा फिर ऐसा लगा कि अभी थोड़ा ठीक है, क्योंकि डॉक्टर्स और फिजियोस ने बताया कि अनफॉर्चूनेट था जो भी हुआ। ऐसा कभी होता नहीं है। बहुत रेयर होता है, लेकिन श्रेयस भी तो रेयर ही है।

रेयर टैलेंट के साथ ही रेयर होता है कभी-कभी, लेकिन ठीक है भगवान ने साथ दिया। अभी ही सब अच्छा है। डॉक्टर सब साथ दे रहे हैं। बीसीसीआई पूरा सपोर्ट कर रहा है। वह जल्दी रिकवर हो जाएंगे और फिर हम साथ ही लेके जाएंगे उनको घर।"

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।