द इंडियन व्यू

श्रेयस अय्यर अंदरूनी चोट के कारण अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए तीसरे वनडे मैच में कैच लेने की कोशिश में चोटिल हुए भारत के एकदिवसीय टीम के उप कप्तान श्रेयस अय्यर को सिडनी के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है। वह अभी इंटेंसिव केयर…

Ragwendra P Singh
October 27, 2025
2 min read
श्रेयस अय्यर अंदरूनी चोट के कारण अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए तीसरे वनडे मैच में कैच लेने की कोशिश में चोटिल हुए भारत के एकदिवसीय टीम के उप कप्तान श्रेयस अय्यर को सिडनी के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है। वह अभी इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में हैं।अय्यर शनिवार को मैच के दौरान एलेक्स कैरी का कैच पकड़ते समय चोटिल हो गए थे। हालांकि शुरू में ऐसा लगा कि उन्होंने चोट के असर को झेल लिया है, लेकिन खबरों के मुताबिक ड्रेसिंग रूम में लौटने पर उन्होंने बेचैनी की शिकायत की और उन्हें तुरंत आगे की जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। उम्मीद है कि उन्हें कुछ और दिनों तक आईसीयू में रहना होगा, जिसके बाद उन्हें जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा। उनके माता-पिता उनके साथ रहने के लिए ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं।भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि स्कैन में पता चला है कि उनकी स्प्लीन में चोट लगी है। उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर है और वे ठीक हो रहे हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम, सिडनी और भारत के स्पेशलिस्ट्स से सलाह लेकर, उनकी चोट पर करीब से नज़र रख रही है। भारतीय टीम के डॉक्टर श्रेयस के साथ सिडनी में ही रहेंगे ताकि उनकी रोजाना की प्रोग्रेस का पता चल सके।शुरू में उम्मीद थी कि अय्यर लगभग तीन हफ़्ते तक खेल से बाहर रहेंगे, लेकिन अब उनकी रिकवरी का टाइम और भी बढ़ सकता है। यह इस बात पर निर्भर करेगा कि वह इलाज पर कितनी जल्दी रिस्पॉन्ड करते हैं। वह भारत की टी-20 टीम का हिस्सा नहीं हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।