शुभमन गिल : दोहरा शतक जड़ 'राजकुमार' बने गिल, दिग्गजों ने की तारीफ
शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट श्रृंखला में जबर्दस्त सफलता दिलाई क्योंकि उन्होंने दोहरा शतक जड़ने को पार्क में टहलने जितना आसान बना दिया। एक समय गिल के मेंटॉर (मार्गदर्शक) रहे युवराज सिंह ने यह बात कही। साभार…

शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट श्रृंखला में जबर्दस्त सफलता दिलाई क्योंकि उन्होंने दोहरा शतक जड़ने को पार्क में टहलने जितना आसान बना दिया। एक समय गिल के मेंटॉर (मार्गदर्शक) रहे युवराज सिंह ने यह बात कही।

भारत की दो विश्व कप जीत के नायक रहे युवराज ने कोरोना लॉकडाउन के दौरान युवा गिल और भारत के टी20 सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का मार्गदर्शन किया था जब वे उनके चंडीगढ़ के बंगले में रुके थे।
युवराज ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘शुभमन गिल को सलाम! बड़े मंच पर सब कुछ इतना आसान बना दिया! शानदार खेला और दोहरे शतक के हकदार थे, यह उदाहरण है कि जब इरादा साफ हो तो आपको कोई नहीं रोक सकता।’’
हाल ही में संन्यास लेने वाले रविचंद्रन अश्विन ने गिल की कप्तानी की ‘शानदार शुरुआत’ की सराहना की। अश्विन ने लिखा, ‘‘गिल का दोहरा शतक। कप्तानी की उनकी शुरुआत शानदार रही, इससे उन्हें आगे बढ़ने में बहुत मदद मिलेगी। अब भारत को पूरे दिन बल्लेबाजी करनी चाहिए।’’
हालांकि, दूसरे दिन चाय के बाद भारत की पारी 587 रन पर खत्म हो गई। दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड के 3 बल्लेबाजों को आउट भी कर दिया।
महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने लिखा, ‘‘शुभमन गिल और जडेजा द्वारा आज दिखाए गए इरादे और प्रतिबद्धता को देखकर बहुत खुशी हुई। शानदार खेल दिखाया!’’
गिल के घरेलू राज्य संघ पंजाब ने उनके पहले टीवी इंटरव्यू का एक वीडियो जारी किया जब वह मुश्किल से 15 वर्ष के थे और उन्होंने 351 रन बनाए थे। वह अमृतसर के खिलाफ मोहाली के लिए खेलते हुए टीम के साथी निर्मल सिंह के साथ अंतर जिला मैच में रिकॉर्ड 587 रन की साझेदारी में शामिल थे।
पंजाब क्रिकेट संघ ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘हां, शुभमन गिल... आपने सिर्फ नेतृत्व ही नहीं किया - आपने राज किया। पंजाब के दिल से लेकर भारतीय क्रिकेट की आत्मा तक।
आपने दुनिया को दिखाया है कि मैदान पर राजसीपन कैसा होता है। सिर्फ कप्तान ही नहीं - एक ताकत, एक आग, एक सुनहरा भविष्य।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ताज पहने नहीं जाते - उन्हें कमाया जाता है... और आज, आपका ताज सबसे अधिक चमक रहा है।’’
सम्बंधित ख़बरें
जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
