शिमला में चिट्टे की तस्करी में कार सवार दो युवक गिरफ्तार
शिमला : जिला शिमला के जुब्बल थाना पुलिस और डिटेक्शन सेल की संयुक्त कार्रवाई में खड़ापत्थर के समीप चिट्टा (हीरोइन) की तस्करी करते दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6.16 ग्राम चिट्टा बरामद…

शिमला : जिला शिमला के जुब्बल थाना पुलिस और डिटेक्शन सेल की संयुक्त कार्रवाई में खड़ापत्थर के समीप चिट्टा (हीरोइन) की तस्करी करते दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6.16 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इस संबंध में थाना जुब्बल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम खड़ापत्थर के पास एक संदिग्ध वाहन (नं. HP 63 B 7468) को रोककर जब तलाशी ली गई, तो उसमें सवार दो युवकों मुनिश कुमार और विक्रांत चौहान निवासी जुब्बल के कब्जे से चिट्टा बरामद किया गया।
पुलिस ने तुरंत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों से मादक पदार्थ की सप्लाई और सोर्स से संबंधित जानकारी हासिल की जा रही है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए पुलिस का सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है और नशा तस्करों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की है कि नशे के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
