द इंडियन व्यू

शिमला में आपसी विवाद में चली गोली, क्रॉस एफआईआर दर्ज

शिमला : शिमला जिले की ठियोग तहसील के गांव थरू में सेब के बगीचे में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस विवाद में दोनों पक्षों की ओर से मारपीट, गाली-गलौज और यहां तक कि गोली भी चली। पुलिस ने दोनों ही…

Ragwendra P Singh
July 29, 2025
2 min read
शिमला में आपसी विवाद में चली गोली, क्रॉस एफआईआर दर्ज

शिमला : शिमला जिले की ठियोग तहसील के गांव थरू में सेब के बगीचे में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस विवाद में दोनों पक्षों की ओर से मारपीट, गाली-गलौज और यहां तक कि गोली भी चली। पुलिस ने दोनों ही पक्षों पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामले के अनुसार विवाद उस समय भड़का जब गांव थरू का निवासी संदीप कुमार पुत्र दुर्गा सिंह अपने सेब के बगीचे में काम कर रहा था। संदीप का आरोप है कि गांव के ही ध्यान सिंह, उनकी पत्नी बिमला देवी और महिंद्र ने उसे बेवजह गालियां दीं। इस दौरान ध्यान सिंह ने एक फायर भी किया और संदीप को जान से मारने की धमकी दी। इसके साथ ही रास्ता रोककर डराने-धमकाने की कोशिश की गई। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 351(2), 324(4)बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

वहीं, दूसरी ओर ध्यान सिंह की पत्नी बिमला देवी ने भी पुलिस को शिकायत दी है। बिमला देवी का कहना है कि सोमवार को उनके पति ध्यान सिंह को दुर्गा सिंह, लाल चंद, जीत राम, सत्या देवी और किरण ने मिलकर बुरी तरह पीटा, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। प्राथमिक इलाज के बाद ध्यान सिंह को सिविल अस्पताल ठियोग से आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। पुलिस ने इस मामले में भी भारतीय न्याय संहिता की धारा 190, 191(2), 115(2), 351(3) और 352 के तहत केस दर्ज किया है।

बहरहाल ठियोग पुलिस द्वारा शिकायतों के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…