शिमला : जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी में कुछ नहीं मिला, एफआईआर
शिमला : राजधानी शिमला के चक्कर स्थित जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल से मिली इस धमकी से की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस थाना बालूगंज में सोमवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश,…

शिमला : राजधानी शिमला के चक्कर स्थित जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल से मिली इस धमकी से की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस थाना बालूगंज में सोमवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सिविल एवं सत्र प्रभाग शिमला के कार्यालय से एक आधिकारिक ईमेल प्राप्त हुआ था। ईमेल के माध्यम से कोर्ट परिसर में बम मौजूद होने की जानकारी दी गई थी।
सूचना मिलते ही थाना बालूगंज की टीम तुरंत चक्कर स्थित जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट परिसर पहुंची।साथ ही डॉग स्क्वॉड की मदद से पूरे परिसर की गहन तलाशी ली गई। पुलिस ने अदालत भवन और आसपास के क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया, लेकिन जांच के दौरान कोई भी बम या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।
पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 353(1)(b), 351(3), 351(4) और 152 के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार ईमेल भेजने वाले का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है और तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि इस तरह की धमकी भरी सूचनाओं को गंभीरता से लिया जाता है ताकि किसी भी संभावित खतरे से निपटा जा सके। फिलहाल कोर्ट परिसर में स्थिति सामान्य है और कामकाज नियमित रूप से जारी है।
बता दें कि पिछले दिनों हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय परिसर को भी इसी तरह की धमकी मिली थी। आधिकारिक ईमेल पर मिली धमकी के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन इसमें कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी। तब भी शिमला पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की थी।
इससे पहले भी प्रदेश उच्च न्यायालय और जिला अदालतों को अज्ञात ईमेल से इस तरह की धमकी भरे संदेश मिल चुके हैं, लेकिन ज्यादातर मामलों में पुलिस ईमेल भेजने वालों तक नहीं पहुंच पाई है।
---------------
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
