शाहबाज अहमद के छह विकेट से बंगाल ने गुजरात पर मजबूत पकड़ बनाई
स्पिनर शाहबाज अहमद की बेहतरीन गेंदबाजी से बंगाल ने गुजरात को पहली पारी में 167 रन पर ढेर करने के बाद दूसरी पारी में छह विकेट पर 170 रन बनाकर रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी मैच के तीसरे दिन अपना पलड़ा भारी रखा। गुजरात सात विकेट पर…

स्पिनर शाहबाज अहमद की बेहतरीन गेंदबाजी से बंगाल ने गुजरात को पहली पारी में 167 रन पर ढेर करने के बाद दूसरी पारी में छह विकेट पर 170 रन बनाकर रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी मैच के तीसरे दिन अपना पलड़ा भारी रखा। गुजरात सात विकेट पर 107 रन से आगे खेलने उतरी और 76.3 ओवर में 167 रन पर ढेर हो गई।
शाहबाज (6 विकेट) के अलावा मोहम्मद शमी ने भी तीन विकेट चटकाए। पहली पारी में 279 रन बनाने वाले बंगाल को पहली पारी के आधार पर 112 रन की बढ़त हासिल हुई। गुजरात से कप्तान मनन हिंगराजिया ने 80 रन की पारी खेली लेकिन उन्हें दूसरे छोर से साथ नहीं मिला।
बंगाल को दूसरी पारी में सुदीप कुमार घरामी (54) और कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन (25) ने पहले विकेट के लिए 55 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत दिलाई। बंगाल की कुल बढ़त 282 रन की हो गई है।

दिन का खेल खत्म होने पर अनुस्तुप मजूमदार 44 जबकि शाहबाज 20 रन बनाकर खेल रहे थे। गुजरात से दूसरी पारी में बाएं हाथ के स्पिनर सिद्धार्थ देसाई ने चार विकेट चटकाए। बाएं हाथ के स्पिनर अर्जन नागवासवाला ने दो विकेट हासिल किए।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
