द इंडियन व्यू

शार्दुल ठाकुर की जगह कुलदीप यादव को मौका दें भारत : मोंटी पनेसर

इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर का कहना है कि भारत को बर्मिंघम में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट में तेज गेंदबाज ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर की जगह कुलदीप यादव को मौका देना चाहिए जहां स्पिनर अहम भूमिका निभा सकते हैं। साभार…

Ragwendra P Singh
June 25, 2025
2 min read
शार्दुल ठाकुर की जगह कुलदीप यादव को मौका दें भारत : मोंटी पनेसर

इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर का कहना है कि भारत को बर्मिंघम में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट में तेज गेंदबाज ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर की जगह कुलदीप यादव को मौका देना चाहिए जहां स्पिनर अहम भूमिका निभा सकते हैं।

साभार : गूगल

भारतीय गेंदबाज लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट में 371 रन के लक्ष्य का बचाव नहीं कर पाए जिसके बाद मेहमान टीम के आक्रमण को लेकर सवाल उठने लग गए हैं। पनेसर ने कहा, ‘‘एजबेस्टन में भारत रविंद्र जडेजा को अंतिम एकादश में बरकरार रख सकता है और कुलदीप यादव को एक्स फैक्टर के रूप में टीम में शामिल कर सकता है।

एजबेस्टन का विकेट थोड़ा टर्न लेता है। इसलिए आपके पास वह एक्स फैक्टर है, जो मुझे लगता है कि बेहतर विकल्प होगा। उसमें कुछ खास बात है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कुलदीप को टर्निंग ट्रैक की जरूरत नहीं है। हमने आईपीएल के दौरान देखा कि वह विकेट से खास टर्न नहीं मिलने के बावजूद बल्लेबाजों को परेशानी में डाल सकता है।’’

पनेसर ने कहा, ‘‘अगर शार्दुल ठाकुर केवल छह से आठ ओवर ही गेंदबाजी करेंगे और पूरे दिन में 15 ओवर भी नहीं कर पाएंगे तो उन्हें टीम में रखने का कोई मतलब नहीं है।’’ जब पनेसर से पूछा गया कि क्या भारत को जडेजा की जगह कुलदीप को चुनना चाहिए तो उन्होंने कोई हिचकिचाहट नहीं दिखाई।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि उन्हें कुलदीप को टीम में रखने की जरूरत है क्योंकि उनमें एक्स फैक्टर ज्यादा है। उनमें कुछ खास बात है। अगर आपको टीम में एक ही स्पिनर रखना है तो फिर जडेजा की जगह कुलदीप को अंतिम एकादश में रखना चाहिए।’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।

ऑस्ट्रेलियाई ओपन में नहीं होगा सिनर का बचाव अभियान, चोट बनी वजह

दो बार के विजेता यानिक सिनर दाहिने घुटने की सर्जरी के कारण वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भाग नहीं लेंगे। इस टूर्नामेंट के आयोजकों ने गुरुवार को यह घोषणा की।