शान मसूद को हटाने पर रमीज राजा नाराज, बोले- कप्तान नहीं, टीम है असली समस्या
पूर्व पाकिस्तानी कप्तान रमीज राजा ने वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के आगामी दौरों के लिए शान मसूद को टेस्ट कप्तानी से हटाने पर और बाबर आजम को टीम कमान सौंपे जाने पर पीसीबी की आलोचना की है। उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर…

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान रमीज राजा ने वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के आगामी दौरों के लिए शान मसूद को टेस्ट कप्तानी से हटाने पर और बाबर आजम को टीम कमान सौंपे जाने पर पीसीबी की आलोचना की है। उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर सीधा निशाना साधा है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बाबर आजम को फिर से कप्तान बना दिया है और यह बात रमीज को पसंद नहीं आई। वह इससे नाखुस दिखे और निर्णय उन्हें नागवार गुजरा। वह खुद भी क्रिकेट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन रह चुके हैं। दिलचस्प बात यह है कि बाबर ने 2020 से 2023 तक राष्ट्रीय टेस्ट टीम की कप्तानी की थी।
उसके बाद उन्हें कप्तानी से हटाया गया था क्योंकि इस दौरान आजम की फॉर्म डिप हुई थी। रमीज ने अपने 'यूट्यूब चैनल' पर कहा, ''आप उन्हें एक साधारण टेस्ट टीम देते हैं और फिर उनसे अच्छे नतीजों की उम्मीद करते हैं। ‘’ उन्होंने कहा कि बाबर को भी ऐसी ही चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। बाबर को कैरिबियाई और इंग्लैंड के आगामी दौरों के लिए शान की जगह टेस्ट कप्तान बनाया गया है।

रमीज ने पीसीबी अधिकारियों पर बरसते हुए कहा, ''अगर मैं शान की जगह होता तो मैं बोर्ड को लिखित में विरोध दर्ज कराता कि जब किसी कप्तान को लगातार साधारण खिलाड़ियों का ग्रुप दिया जाता है तो आप अच्छे नतीजों की उम्मीद कैसे कर सकते हैं? अगर टेस्ट टीम का स्तर अच्छा नहीं है तो इसके लिए सिर्फ कप्तान ही कैसे जिम्मेदार हो सकता है? ‘’ दिसंबर 2023 से 16 टेस्ट मैचों में पाकिस्तान की कप्तानी करने के बाद शान को हटाया गया जिनमें टीम को 12 हार का सामना करना पड़ा था। सीनियर चयनकर्ता आकिब जावेद ने हाल में खराब फैसलों के लिए निवर्तमान कप्तान को दोषी ठहराया है।
रमीज इससे इत्तेफाक नहीं रखते। उनका कहना है कि कप्तान उतना ही अच्छा होता है जितने अच्छे खिलाड़ी उसे दिए जाते हैं। पाकिस्तान की टीम 13 जुलाई को वेस्टइंडीज के लिए रवाना होगी जहां वह दो टेस्ट मैच खेलेंगे। टीम फिर अगस्त और सितंबर में तीन और लाल गेंद के मैचों के लिए इंग्लैंड जाएगी।
इंग्लैंड की सरजमी पर पाकिस्तान की साधारण टीम के साथ बाबर आजम क्या कमला दिखा पाएंगे यह देखने वाली बात होगी। वेस्टइंडीज में भी टीम का कैसा प्रदर्शन होगा यह भी दुनिया के लोगों की नजर में होगा। अगर बाबर आजम भी इन सीरीजों में टीम को बेहतर रिजल्ट देने में फेल हो जाते हैं तब तो पीसीबी को यह मानना ही पड़ेगा कि टीम में ही कमी है।
सम्बंधित ख़बरें
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
ऑस्ट्रेलियाई ओपन में नहीं होगा सिनर का बचाव अभियान, चोट बनी वजह
दो बार के विजेता यानिक सिनर दाहिने घुटने की सर्जरी के कारण वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भाग नहीं लेंगे। इस टूर्नामेंट के आयोजकों ने गुरुवार को यह घोषणा की।
