द इंडियन व्यू

व्यापारी से 32लाख की लूट करने वाले दो और बदमाश मुठभेड़ में घायल

गाजियाबाद : थाना कौशाम्बी पुलिस ने गुरुवार रात में ग्रोसरी कारोबारी से तमंचों के बल पर 32 की लूट करने वाले दो और बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। दोनों ही बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। जिन्हें…

Ragwendra P Singh
July 18, 2025
2 min read
व्यापारी से 32लाख की लूट करने वाले दो और बदमाश मुठभेड़ में घायल

गाजियाबाद : थाना कौशाम्बी पुलिस ने गुरुवार रात में ग्रोसरी कारोबारी से तमंचों के बल पर 32 की लूट करने वाले दो और बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। दोनों ही बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के कब्जे से दो तमन्चे,कारतूस तथा व्यापारी से लूटे गए 32 लाख रुपये बरामद किए गए हैं।

एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार की रात में थाना कौशाम्बी पुलिस अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाऐ जा रहे अभियान के अंतर्गत रूटीन चेकिंग में टीम बनाकर 2/5 की पुलिया वैशाली पर इन्दिरापुरम की तरफ से आने वाले व वैशाली को जाने वाली रोड़ पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी एक काले रंग की स्पेलैण्डर प्लस मोटर साइकिल बिना नम्बर प्लेट पर सवार 02 व्यक्ति इन्दिरापुरम की तरफ से आते दिखायी दिये। जिन्हें चेकिंग के लिए रोकने का इशारा किया गया तो मोटर साइकिल सवार दोनों व्यक्ति एक दम से बायी तरफ मुड़कर तेज गति से सेक्टर 2/5 पुलिया की ओर एलीवेटेड के नीचे बने कच्चे रास्ते से यूपी गेट की तरफ भागने लगे । शक होने पर पुलिस ने मोटर साइकिल का पीछा किया और रोकने का प्रयास किया तो मोटर साइकिल सवार बदमाश भागते समय रास्ता उबड-खाबड होने के कारण फिसल कर गिर गये। बदमाशों ने स्वयं को घिरा देख पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया । पुलिस ने जवाबी करवाई की। जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए। घायल बदमाश प्रवेश निवासी गेदनपुर शेखपुर बुलन्दशहर तथा सचिन निवासी खोदनाकला थाना सूरजपुर गौतमबुद्धनगर हैं।

बदमाशों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि दोनों ने अपने 08 अन्य साथियों के मिलकर लूट की थी।। आज दोनों अपने हिस्से में आए 02-02 लाख रुपये लेकर मोटर साइकिल से जा रहे थे। जो पैसे दोनों से बरामद हुए, वो इसी लूट की घटना से सम्बन्धित है ।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…