वैलेंटाइन- डे पर प्रेमी युगल ने गोली मारकर की आत्महत्या, कार में मिला दोनों का शव
नोएडा : वैलेंटाइन- डे के दिन थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सलारपुर गांव के पास शनिवार दोपहर को एक कार में एक प्रेमी जोड़े का शव मिला है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम…

नोएडा : वैलेंटाइन- डे के दिन थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सलारपुर गांव के पास शनिवार दोपहर को एक कार में एक प्रेमी जोड़े का शव मिला है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे। किसी वजह से दोनों ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।
थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि शनिवार दोपहर को पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 107 के पास एक दिल्ली नंबर की कार में एक युवक और युवती का शव पड़ा है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो पुलिस को पता चला कि दोनों की मृत्यु हो गई है। कार में मौजूद युवक- युवती के सिर में गोली लगी थी। लड़के के हाथ में पिस्टल मिली है। कार अंदर से लॉक थी।
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सुमित पुत्र राजवीर निवासी त्रिलोकपुरी दिल्ली उम्र 32 वर्ष तथा रेखा पुत्री देवचंद निवासी सलारपुर सेक्टर 101 उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम नेे निरीक्षण किया । शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस को जांच में पता चला है कि दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे। पुलिस को आशंका है कि दोनों ने किसी वजह से गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। वैलेंटाइन- डे काे इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी पैदा कर दी है।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
