द इंडियन व्यू

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान

नई दिल्ली : क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले महीने जुलाई में होने वाली पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला के लिए 16 सदस्यीय आस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान ऑलराउंडर मिशेल मार्श को सौंपी गई है।…

Ragwendra P Singh
June 4, 2025
2 min read
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान

नई दिल्ली : क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले महीने जुलाई में होने वाली पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला के लिए 16 सदस्यीय आस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान ऑलराउंडर मिशेल मार्श को सौंपी गई है। ऑस्ट्रेलिया को वेस्टइंडीज दौरे पर तीन टेस्ट और पांच टी-20 मैच खेलने हैं। टी-20 श्रृंखला की शुरुआत 19 जुलाई को होगी।

टी-20 टीम में पहली बार मिशेल ओवेन और मैथ्यू कुहनेमैन को शामिल किया गया है। दोनों ने घरेलू एवं लीग क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। कैमरून ग्रीन और कूपर कोनोली टीम में वापस आए हैं। अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को भी टीम में शामिल किया गया है। वे पाकिस्तान के खिलाफ पिछली टी20 सीरीज में नहीं खेल पाए थे। जेक फ्रेजर मैकगर्क और मार्क स्टोइनिस को टीम से बाहर कर दिया गया है।

चयन प्रमुख जॉर्ज बेली का कहना है कि यह श्रृंखला अगले वर्ष भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए टीम चुनने के लिए महत्वपूर्ण है। बेली ने कहा कि हमारा आगामी टी20 कार्यक्रम काफी व्यस्त है। हम एक ऐसी टीम का निर्माण कर रहे हैं जो हमें लगता है कि उपमहाद्वीप में होने वाले विश्व कप के लिए उपयुक्त होगी।

ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम: मिशेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, बेन ड्वार्शियस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस, स्पेंसर जॉनसन, मैट कुहनेमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मिच ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, एडम जम्पा

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।