द इंडियन व्यू

वेस्टइंडीज की शानदार जीत: जिम्बाब्वे को 107 रन से हराया, हेटमायर और पॉवेल की धमाकेदार पारियां

टी20 वर्ल्ड कप में सोमवार को खेले गए मैच में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रनों से हराकर एक शानदार जीत दर्ज की। वानखेड़े स्टेडियम में कैरेबियाई टीम ने 255 रनों का विशाल लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में जिम्बाब्वे टीम सिर्फ…

Ragwendra P Singh
February 23, 2026
2 min read
वेस्टइंडीज की शानदार जीत: जिम्बाब्वे को 107 रन से हराया, हेटमायर और पॉवेल की धमाकेदार पारियां

टी20 वर्ल्ड कप में सोमवार को खेले गए मैच में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रनों से हराकर एक शानदार जीत दर्ज की। वानखेड़े स्टेडियम में कैरेबियाई टीम ने 255 रनों का विशाल लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में जिम्बाब्वे टीम सिर्फ 147 रन बनाकर सिमट गई। जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही, और उनका प्रदर्शन टीम के लिए भारी पड़ा।

ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन करने वाले ब्रायन बेनेट इस मैच में बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। उनके साथ विकेटकीपर बल्लेबाज तदिवानाशे मारुमानी भी 14 रन ही बना सके।

रयान बर्ल को अकील हुसैन ने बिना खाता खोले पवेलियन भेजा, जो टीम की मुश्किलों को और बढ़ा गया। डायोन मायर्स ने कुछ दमदार शॉट्स लगाए, लेकिन वह भी 15 गेंदों में 28 रन बनाकर गुडाकेश मोती की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।

Getty Images

कप्तान सिकंदर रजा ने 20 गेंदों में 27 रन बनाए, जबकि टोनी मुनयोंगा ने 14 रनों का योगदान दिया। ब्रेड इवांस ने जिम्बाब्वे की तरफ से सर्वाधिक 43 रन बनाए, लेकिन उनके प्रयास भी टीम को जीत दिलाने के लिए पर्याप्त नहीं थे।

वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों को पूरी तरह से दबाव में रखा। गुडाकेश मोती ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 28 रन देकर चार विकेट निकाले। वहीं, अकील हुसैन ने भी अपने चार ओवरों में 28 रन देकर 3 विकेट चटकाए और मैच को वेस्टइंडीज के पक्ष में मोड़ दिया।

ICC/Getty Images

वेस्टइंडीज ने शिमरोन हेटमायर और रोवमैन पॉवेल की शानदार पारियों के जरिए 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। हेटमायर ने 34 गेंदों में 85 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें उन्होंने 7 चौके और 7 छक्के लगाए।

Getty Images

पॉवेल ने भी 35 गेंदों में 59 रन बनाए, जबकि रदरफोर्ड ने नाबाद रहते हुए 13 गेंदों में 31 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल थे। जिम्बाब्वे की गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुजरबानी और रिचर्ड नगारवा ने दो-दो विकेट चटकाए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।