विश्व मुक्केबाजी कप : हितेश और साक्षी ने भारत के लिए दो और पदक किए पक्के
हितेश गुलिया और साक्षी ने गुरुवार को यहां विश्व मुक्केबाजी कप के सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत के लिए दो और पदक पक्के किए। इस साल के शुरू में ब्राजील चरण के स्वर्ण पदक विजेता हितेश ने पुरुषों के 70 किग्रा क्वार्टरफाइनल में…

हितेश गुलिया और साक्षी ने गुरुवार को यहां विश्व मुक्केबाजी कप के सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत के लिए दो और पदक पक्के किए। इस साल के शुरू में ब्राजील चरण के स्वर्ण पदक विजेता हितेश ने पुरुषों के 70 किग्रा क्वार्टरफाइनल में कजाखस्तान के अल्माज ओरोजबेकोव पर 5-0 से जीत हासिल की।

महिलाओं के 54 किग्रा वर्ग में साक्षी ने ब्राजील की तातियाना रेजिना डि जीसस चागास को सर्वसम्मत फैसले में हराया। वहीं बुधवार को मीनाक्षी (48 किग्रा) और पूजा रानी (80 किग्रा) के अलावा संजू (60 किग्रा) ने सेमीफाइनल में पहुंचकर पोडियम में स्थान पक्के किए। अनामिका (51 किग्रा) क्वार्टरफाइनल में पहुंचकर दावेदारी में बनी हुई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
