विश्व कप में प्री-क्वार्टर फाइनल का आगाज, 16 टीमें खिताब की दौड़ में
फीफा विश्व कप के राउंड ऑफ 16 (प्री-क्वार्टर फाइनल) मुकाबलों की शुरुआत शनिवार से होगी। अब टूर्नामेंट में 16 टीमें खिताब की दौड़ में बची हैं और अगले चार दिनों में खेले जाने वाले आठ मुकाबले क्वार्टर फाइनल की तस्वीर साफ…

फीफा विश्व कप के राउंड ऑफ 16 (प्री-क्वार्टर फाइनल) मुकाबलों की शुरुआत शनिवार से होगी। अब टूर्नामेंट में 16 टीमें खिताब की दौड़ में बची हैं और अगले चार दिनों में खेले जाने वाले आठ मुकाबले क्वार्टर फाइनल की तस्वीर साफ करेंगे।
इस बार मेजबान देशों कनाडा, अमेरिका और मेक्सिको ने भी अंतिम-16 में जगह बनाई है। राउंड ऑफ 16 का पहला मुकाबला 4 जुलाई को ह्यूस्टन स्टेडियम में कनाडा और मोरक्को के बीच खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार मैच रात 10:30 बजे शुरू होगा।
5 जुलाई को फिलाडेल्फिया स्टेडियम में पराग्वे और फ्रांस आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 2:30 बजे शुरू होगा। 6 जुलाई को न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्टेडियम में ब्राजील और नॉर्वे के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 1:30 बजे खेला जाएगा।

इसी दिन मेक्सिको सिटी स्टेडियम में मेजबान मेक्सिको का सामना इंग्लैंड से होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे शुरू होगा। 7 जुलाई को डलास स्टेडियम में पुर्तगाल और स्पेन की बहुप्रतीक्षित भिड़ंत भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे होगी। इसके बाद सिएटल स्टेडियम में अमेरिका और बेल्जियम के बीच मुकाबला सुबह 5:30 बजे खेला जाएगा।
उसी दिन भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे अटलांटा स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना का सामना मिस्र से होगा। राउंड ऑफ 16 का अंतिम मुकाबला 8 जुलाई को वैंकूवर में स्विट्जरलैंड और कोलंबिया के बीच खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 1:30 बजे शुरू होगा। इन आठ मुकाबलों के विजेता क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करेंगे और विश्व कप खिताब की दौड़ में अपनी चुनौती बरकरार रखेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
