द इंडियन व्यू

विश्व कप में कनाडा की नॉकआउट जीत बनी सुपरहिट, टीवी दर्शकों का टूटा रिकॉर्ड

फीफा विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका पर कनाडा की ऐतिहासिक नॉकआउट जीत ने देश में नया रिकॉर्ड बना दिया है। कनाडा की इस जीत को करीब 1.18 करोड़ (11.8 मिलियन) कनाडाई लोगों ने टेलीविजन पर देखा, जो विश्व कप इतिहास में फाइनल…

Ragwendra P Singh
June 30, 2026
1 min read
विश्व कप में कनाडा की नॉकआउट जीत बनी सुपरहिट, टीवी दर्शकों का टूटा रिकॉर्ड

फीफा विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका पर कनाडा की ऐतिहासिक नॉकआउट जीत ने देश में नया रिकॉर्ड बना दिया है। कनाडा की इस जीत को करीब 1.18 करोड़ (11.8 मिलियन) कनाडाई लोगों ने टेलीविजन पर देखा, जो विश्व कप इतिहास में फाइनल मुकाबलों को छोड़कर कनाडा में सबसे ज्यादा देखा गया नॉकआउट मैच बन गया।

कनाडा ने पहली बार फीफा विश्व कप के नॉकआउट चरण में जीत दर्ज कर इतिहास रचा है। सह-मेजबान टीम अब 4 जुलाई को अंतिम-16 में मोरक्को से भिड़ेगी। मोरक्को ने प्री-क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड्स को रोमांचक मुकाबले में पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराकर अंतिम-16 में जगह बनाई। निर्धारित समय और अतिरिक्त समय तक मुकाबला 1-1 की बराबरी पर रहा था।

नीदरलैंड्स के लिए कोडी गाक्पो ने गोल किया, जबकि मोरक्को की ओर से इसा दियोप ने इंजरी टाइम में बराबरी का गोल दागकर मैच को अतिरिक्त समय में पहुंचाया।

Credits : X

पेनल्टी शूटआउट में गोलकीपर यासीन बूनू ने क्रिसेंसियो समरविल की पेनल्टी रोक दी, जिसके बाद इस्माइल साइबारी ने निर्णायक पेनल्टी गोल में बदलकर मोरक्को को जीत दिलाई। अब कनाडा और मोरक्को के बीच होने वाला मुकाबला क्वार्टर फाइनल में जगह तय करेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी

हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।