विश्व कप फुटबॉल : रियाल मैड्रिड और पीएसजी सेमीफाइनल में भिड़ेंगे, एम्बाप्पे का शानदार गोल
यूरोप के दो चोटी के क्लब रियाल मैड्रिड और पेरिस सेंट जर्मेन क्लब विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगे। रियाल मैड्रिड ने शनिवार रात को खेले गए मैच में किलियन एमबाप्पे के दूसरे हाफ के इंजरी टाइम…

यूरोप के दो चोटी के क्लब रियाल मैड्रिड और पेरिस सेंट जर्मेन क्लब विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगे। रियाल मैड्रिड ने शनिवार रात को खेले गए मैच में किलियन एमबाप्पे के दूसरे हाफ के इंजरी टाइम में बाइसिकल किक से किए गए शानदार गोल से बोरूसिया डॉर्टमंड को 3-2 से हराया।

गोंजालो गार्सिया और फ्रान गार्सिया ने पहले 20 मिनट में गोल करके मैड्रिड को 2-0 की बढ़त दिलाई। इससे मैड्रिड की जीत पक्की लग रही थी लेकिन दूसरे हाफ का इंजरी टाइम घटना प्रधान रहा जिसमें तीन गोल हुए।
डॉर्टमंड के मैक्सिमिलियन बेयर ने इंजरी टाइम के तीसरे मिनट में गोल किया लेकिन एमबाप्पे ने एक मिनट बाद बाइसिकल किक से खूबसूरत गोल किया जिससे मैड्रिड ने फिर से दो गोल की बढ़त मिली।
सेरहो गुइरासी ने इंजरी टाइम के आठवें मिनट में पेनल्टी किक को गोल में बदला। डॉर्टमंड को डीन हुइजसेन के फाउल करने के कारण यह पेनल्टी मिली थी। रियाल मैड्रिड के खिलाड़ी को रेड कार्ड मिला और वह सेमीफाइनल में नहीं खेल पाएंगे।
एक अन्य क्वार्टर फाइनल में पीएसजी ने बायर्न म्यूनिख को 2-0 से हराया। पीएसजी की तरफ से डिजायर डोउ और ओसमाने डेम्बले ने गोल किए। प्रतियोगिता के एक अन्य सेमीफाइनल में यूरोप के क्लब चेल्सी का ब्राजील के क्लब फ्लूमिनेंस से मुकाबला होगा।
सम्बंधित ख़बरें
जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
