विश्व कप नॉकआउट से पहले स्पेन को मिली बड़ी मजबूती, यामल फिट
स्पेन के मुख्य कोच लुइस डे ला फुएंते ने बुधवार को कहा है कि युवा स्टार लामिन यामल अब पूरी तरह फिट हैं और फीफा विश्व कप के नॉकआउट मुकाबलों में जरूरत पड़ने पर पूरे 90 मिनट खेलने के लिए तैयार हैं। 18 वर्षीय बार्सिलोना…

स्पेन के मुख्य कोच लुइस डे ला फुएंते ने बुधवार को कहा है कि युवा स्टार लामिन यामल अब पूरी तरह फिट हैं और फीफा विश्व कप के नॉकआउट मुकाबलों में जरूरत पड़ने पर पूरे 90 मिनट खेलने के लिए तैयार हैं।
18 वर्षीय बार्सिलोना विंगर हैमस्ट्रिंग चोट से उबरने के बाद विश्व कप के ग्रुप चरण में केवल 141 मिनट ही खेल सके और तीन मैचों में सिर्फ एक गोल किया। उनकी फिटनेस को ध्यान में रखते हुए स्पेन टीम प्रबंधन ने उनके खेलने के समय को सीमित रखा था।
ऑस्ट्रिया के खिलाफ राउंड ऑफ-32 मुकाबले से पहले पत्रकारों से बातचीत में डे ला फुएंते ने कहा कि यामल अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा, लामिन जितना समय हम चाहेंगे, उतना खेलने के लिए तैयार हैं। हमने उनकी रिकवरी को लेकर सावधानी बरती थी, लेकिन अब वह पूरी तरह फिट हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि वह खुद भी मैदान पर उतरने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

कोच ने मुस्कुराते हुए कहा, देखते हैं कि वह कल खेलते हैं या नहीं। यामल ने बार्सिलोना के लिए इस सीजन सभी प्रतियोगिताओं में 24 गोल और 17 असिस्ट किए थे, लेकिन अप्रैल में हैमस्ट्रिंग चोट के कारण ला लीगा के अंतिम छह मुकाबले नहीं खेल पाए थे।
विश्व कप में उन्होंने केप वर्डे के खिलाफ पहले मैच में बतौर स्थानापन्न खिलाड़ी मैदान संभाला था। इसके बाद सऊदी अरब के खिलाफ अपने पहले शुरुआती मुकाबले में गोल किया और उरुग्वे के खिलाफ 76 मिनट तक खेले। स्पेन के लिए अन्य अच्छी खबर भी सामने आई है। विंगर येरेमी पिनो कंधे की चोट से उबर चुके हैं और ऑस्ट्रिया के खिलाफ चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।
वहीं, लिवरपूल से जुड़े विंगर विक्टर मुनोज़ भी मांसपेशियों की चोट से उबर गए हैं, हालांकि लंबे समय बाद वापसी के कारण उनके खेलने पर अंतिम फैसला मैच की परिस्थितियों के अनुसार लिया जाएगा। निको विलियम्स अभी ऑस्ट्रिया के खिलाफ नहीं खेलेंगे, लेकिन उनकी ग्रोइन इंजरी में सुधार हुआ है और स्पेन यदि अगले दौर में पहुंचता है तो उनके उपलब्ध रहने की संभावना है।
स्पेन ने विश्व कप के ग्रुप चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीन मैचों में एक भी गोल नहीं खाया और क्लीन शीट के साथ नॉकआउट में प्रवेश किया है। टीम गुरुवार को राउंड ऑफ-32 में ऑस्ट्रिया से भिड़ेगी।
सम्बंधित ख़बरें
जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
