द इंडियन व्यू

विराट-रोहित की जोड़ी नंबर-1 बनने की कगार पर

इंटरनेशनल क्रिकेट में एक साथ सबसे ज़्यादा मैच खेलने वाली टॉप 5 भारतीय जोड़ियों में विराट कोहली और रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर हैं। ये दिग्गज बल्लेबाज़ अब लिस्ट में नंबर-1 स्थान हासिल करने के करीब आ चुके हैं। सचिन द्रविड़…

Ragwendra P Singh
October 18, 2025
2 min read
विराट-रोहित की जोड़ी नंबर-1 बनने की कगार पर

इंटरनेशनल क्रिकेट में एक साथ सबसे ज़्यादा मैच खेलने वाली टॉप 5 भारतीय जोड़ियों में विराट कोहली और रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर हैं। ये दिग्गज बल्लेबाज़ अब लिस्ट में नंबर-1 स्थान हासिल करने के करीब आ चुके हैं।

सचिन द्रविड़ - इंटरनेशनल क्रिकेट में एकसाथ सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली भारतीय जोड़ी सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ की रही। दोनों ने एकसाथ 391 मैच खेले। सचिन 1989 से 2013 जबकि द्रविड़ 1996 से 2001 तक एक्टिव रहे।

विराट रोहित - लिस्ट में दूसरे नंबर पर दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी है। दोनों अभी तक 388 इंटरनेशनल मैच एकसाथ खेल चुके हैं और नंबर-1 बनने से ज्यादा दूर नहीं हैं।

साभार : गूगल

विराट और रोहित चार मैच और साथ में खेलते ही सचिन-द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़े देंगे। दोनों 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन वनडे मैचों की सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे। विराट और रोहित टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल को अलविदा कह चुके हैं।

द्रविड़ गांगुली - पूर्व दिग्गज बल्लेबाज द्रविड़ और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने साथ में 369 मुकाबले खेले। गांगुली 1992 से 2008 तक इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्टिव रहे।

कुंबले सचिन : पूर्व दिग्गज स्पिनर अुनिल कुंबले और महान बल्लेबाज सचिन ने एकसाथ 367 मैच खेले। कुंबले ने 1990 से लेकर 2008 तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेला।

गांगुली सचिन : गांगुली और सचिन ने साथ में 341 इंटरनेशनल मैच खेले। दोनों की जोड़ी वनडे इतिहास की सबसे सफल ओपनिंग जोड़ी है। गांगुली और सचिन ने 136 वनडे पारियों में 6609 रन जोड़े।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।