विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा को मिला विशेष सम्मान
लखनऊ। लखनऊ स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (एलएसजेए) द्वारा आयोजित विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। लखनऊ में खेल हस्तियों की मौजूदगी में एलएसजेए ने किया सम्मानित समारोह में…

लखनऊ। लखनऊ स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (एलएसजेए) द्वारा आयोजित विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
लखनऊ में खेल हस्तियों की मौजूदगी में एलएसजेए ने किया सम्मानित
समारोह में शहर के पत्रकारों, खेल प्रेमियों और क्रिकेट जगत से जुड़े कई प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए। समारोह के दौरान राजकुमार शर्मा को भारतीय क्रिकेट में उनके असाधारण योगदान और विराट कोहली जैसे विश्वस्तरीय खिलाड़ी को तैयार करने के लिए सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में वक्ताओं ने बताया कि राजकुमार शर्मा न सिर्फ विराट कोहली के पहले कोच रहे बल्कि उन्होंने बचपन में ही कोहली की प्रतिभा को पहचानकर उसे सही दिशा देने का काम किया। उनकी कोचिंग, अनुशासन और मार्गदर्शन ने विराट को एक मजबूत नींव दी, जिसकी बदौलत वह विश्व क्रिकेट के सबसे सफल बल्लेबाज़ों में शुमार हो सके।

इस दौरान एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने कहा कि राजकुमार शर्मा जैसे कोच भारतीय क्रिकेट की असली धरोहर हैं, जो भविष्य के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। इस सम्मान ने न सिर्फ लखनऊ के खेल प्रेमियों को गौरवान्वित किया, बल्कि युवा खिलाड़ियों को भी मेहनत और समर्पण की नई सीख दी।
आज समारोह के दौरान एलएसजेए के सचिव एसएम अरशद और अध्यक्ष धमेंद्र पाण्डेय व अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। समारोह का का संचालन एसोसिएशन के संस्थापक सदस्य दिव्य नौटियाल ने किया।
इस अवसर पर पूर्व रणजी क्रिकेटर यूसुफ अली, इशरत अली गोपाल सिंह व पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर आरपी सिंह सीनियर, गोपाल सिंह, आलोक पुरी तथा गैलेक्सी स्पोर्ट्स के डायरेक्टर मनीष मेहरोत्रा व अन्य मौजूद रहे।
सम्बंधित ख़बरें
शिवानी पब्लिक स्कूल में आठवीं शिवानी चेस मेनिया चैंपियनशिप का आगाज़
शिवानी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को आठवीं शिवानी चेस मेनिया चैंपियनशिप 2026 का शुभारंभ हुआ।
पंजाब हॉकी लीग: जमशेदपुर दूसरे स्थान पर पहुंचा, ओडिशा का अजेय अभियान जारी
नेवल टाटा हॉकी अकादमी, जमशेदपुर ने स्पोर्ट्स डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ तमिलनाडु (एसडीएटी) को 3-1 से हराकर पंजाब हॉकी लीग 2026 की अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया।
काधे-बंथिया की जोड़ी ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलियन ओपन में बनाई जगह
भारतीय टेनिस खिलाड़ी अर्जुन काधे और सिद्धांत बंथिया की जोड़ी ने एशिया-पैसिफिक वाइल्डकार्ड प्ले-ऑफ जीतकर 'ऑस्ट्रेलियन ओपन 2027' में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।
आर्यवर्त-ध्रुव के अर्धशतक, अरशद की गेंदबाजी से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय चैंपियन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। शुक्रवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के परांजपे क्रिकेट मैदान पर खेले गए रोमांचक फाइनल में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय को चार रन से शिकस्त देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
