द इंडियन व्यू

विराट की वापसी की हुंकार, बोले- हार मानना मेरी फितरत में नहीं

भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए हैं। वे 15 अक्टूबर को भारतीय टीम के साथ दिल्ली से पर्थ की फ्लाइट नजर आए। अगले दिन विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया पहुंचे और वहां पहुंचने…

Ragwendra P Singh
October 16, 2025
2 min read
विराट की वापसी की हुंकार, बोले- हार मानना मेरी फितरत में नहीं

भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए हैं। वे 15 अक्टूबर को भारतीय टीम के साथ दिल्ली से पर्थ की फ्लाइट नजर आए। अगले दिन विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया पहुंचे और वहां पहुंचने के बाद विराट कोहली ने एक मोटिवेशनल कोट शेयर किया है।

विराट इशारो-इशारों में कुछ कहना भी चाह रहे हैं, क्योंकि वे वर्ल्ड कप 2027 में खेलने के उत्सुक हैं और वह हार मानने वालों में से नहीं हैं। एक पर्सेंट चांस को भी वे गंभीरता से लेते हैं।

सबसे ज्यादा वनडे इंटरनेशनल सेंचुरी जड़ने वाले विराट कोहली ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया है, "आप वास्तव में तभी असफल होते हैं, जब आप हार मानने का निर्णय ले लेते हैं।" विराट के इस कोट से साफ है कि वह हार मानने वाले नहीं हैं।

साभार : गूगल

भले ही कोच गौतम गंभीर, चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर और टीम मैनेजमेंट अभी तक पूरी तरह से विराट कोहली के साथ नहीं है, लेकिन विराट कोहली जानते हैं कि वह वर्ल्ड कप 2027 में खेलने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। वे टी20 के बाद टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं।

कहा जा रहा था कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा आखिरी इंटरनेशनल टूर हो सकता है, लेकिन जिस तरह का कमिटमेंट और फिटनेस इन दोनों दिग्गजों ने दिखाई है, उससे साफ होता है कि रो-को आगे भी खेलना जारी रखना चाहते हैं।

https://twitter.com/imVkohli/status/1978680024589828498

भले ही इन दिनों वनडे सीरीज इतनी ज्यादा नहीं होती हैं, लेकिन रोहित और विराट दोनों नेट्स में पसीना बहाएंगे। विराट ने लंदन में और रोहित ने मुंबई में ऐसा किया है। कई सेशन उन्होंने ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले नेट्स में बिताए हैं। अब देखना ये है कि इन दोनों दिग्गजों के लिए ऑस्ट्रेलिया की सीरीज कैसी रहने वाली है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।

गुकेश की समय पर पकड़, सिंदारोव की सटीक चालें; फिर ड्रॉ रहा मुकाबला

वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026 में खिताबी मुकाबला लगातार रोमांचक होता जा रहा है। मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश और चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव के बीच खेले गए तीसरे गेम में भी कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन दोनों खिलाड़ी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके।