द इंडियन व्यू

विंबलडन 2025: जोकोविच ने मूलर को हराकर अपने 25वें ग्रैंड स्लैम मुहिम की शानदार शुरुआत की

लंदन : सात बार के विंबलडन चैंपियन नोवाक जोकोविच ने मंगलवार को फ्रांस के गैर वरीय खिलाड़ी अलेक्जेंडर मूलर को 6-1, 6-7(7), 6-2, 6-2 से हराकर विंबलडन 2025 के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। इस जीत के साथ ही जोकोविच ने अपने…

Ragwendra P Singh
July 2, 2025
2 min read
विंबलडन 2025: जोकोविच ने मूलर को हराकर अपने 25वें ग्रैंड स्लैम मुहिम की शानदार शुरुआत की

लंदन : सात बार के विंबलडन चैंपियन नोवाक जोकोविच ने मंगलवार को फ्रांस के गैर वरीय खिलाड़ी अलेक्जेंडर मूलर को 6-1, 6-7(7), 6-2, 6-2 से हराकर विंबलडन 2025 के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। इस जीत के साथ ही जोकोविच ने अपने 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब की ओर कदम बढ़ा दिए हैं।

छठे वरीय जोकोविच का सामना अब अगले दौर में ब्रिटिश वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी डैन इवांस से होगा। जोकोविच विंबलडन में रोजर फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी करने और ऑल-टाइम ग्रैंड स्लैम चैंपियन की सूची में मार्गरेट कोर्ट को पीछे छोड़ने के इरादे से मैदान में उतरे हैं।

मैच के बाद जोकोविच ने कहा, "अगर मुझे लगता कि मेरे पास मौका नहीं है, तो मैं यहां होता ही नहीं। मुझे लगता है कि मेरे पास हमेशा मौका होता है, और मैंने उस अधिकार को अर्जित किया है कि मैं खुद को खिताब जीतने का दावेदार मान सकूं। पिछले एक दशक में मेरे लिए यह ग्रैंड स्लैम सबसे सफल रहा है।"

मैच की शुरुआत में जोकोविच ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए पहला सेट 6-1 से अपने नाम किया। हालांकि दूसरे सेट में मूलर ने जोरदार वापसी करते हुए कई ब्रेक प्वाइंट बचाए और टाईब्रेक में 2-5 से पिछड़ने के बाद सेट जीतकर मैच को बराबरी पर ला दिया।

तीसरे सेट की शुरुआत में सेंटर कोर्ट की छत बंद होने के बाद जोकोविच ने पेट दर्द की शिकायत के चलते मेडिकल टाइमआउट लिया। हालांकि इसके बाद उन्होंने मूलर की छठी डबल फॉल्ट का फायदा उठाकर 3-2 की बढ़त बनाई और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।

तीसरा सेट 6-2 से जीतने के बाद जोकोविच ने चौथे सेट में एक शानदार बैकहैंड विनर के जरिए 4-2 की बढ़त ली और अंततः सेट और मैच को 6-2 से जीतकर दूसरे दौर का टिकट कटा लिया।

जोकोविच का अगला मुकाबला घरेलू खिलाड़ी डैन इवांस से होगा, जिसे लेकर उन्होंने कहा कि यह चुनौतीपूर्ण रहेगा लेकिन वह इस मुकाबले के लिए तैयार हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी

हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।