द इंडियन व्यू

वाशिंगटन में भारत की दमदार चुनौती, चोटरानी और अनाहत क्वार्टर फाइनल में

भारतीय स्क्वाश खिलाड़ी वीर चोटरानी ने वाशिंगटन में जारी स्क्वाश ऑन फायर ओपन में शानदार खेल दिखाते हुए बड़ा उलटफेर किया। विश्व रैंकिंग में 49वें नंबर पर काबिज चोटरानी ने फ्रांस के विश्व के 19वें नंबर के खिलाड़ी और चौथी…

Ragwendra P Singh
January 30, 2026
1 min read

भारतीय स्क्वाश खिलाड़ी वीर चोटरानी ने वाशिंगटन में जारी स्क्वाश ऑन फायर ओपन में शानदार खेल दिखाते हुए बड़ा उलटफेर किया।

विश्व रैंकिंग में 49वें नंबर पर काबिज चोटरानी ने फ्रांस के विश्व के 19वें नंबर के खिलाड़ी और चौथी वरीयता प्राप्त बैपटिस्ट मासोटी को पांच गेम के रोमांचक मुकाबले में 11-6, 7-11, 8-11, 11-1, 11-9 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

यह पीएसए कांस्य स्तर की प्रतियोगिता है, जहां अब क्वार्टर फाइनल में चोटरानी का सामना इंग्लैंड के छठी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी डेक्लान जेम्स से होगा।

भारतीय खेमे को एक निराशा भी हाथ लगी। चोटरानी के हमवतन वेलवन सेंथिलकुमार को पुरुष वर्ग में मैक्सिको के दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी लियोनेल कार्डेनास के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

साभार : गूगल

महिला वर्ग में भी भारत का अभियान मजबूती से आगे बढ़ा। सातवीं वरीयता प्राप्त अनाहत सिंह ने दूसरे दौर में दक्षिण अफ्रीका की हेले वार्ड को 11-5, 11-8, 12-14, 11-5 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अब उनका सामना मिस्र की दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सना इब्राहिम से होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।