वर्ल्ड एथलेटिक्स ने मोंडो डुप्लांटिस, ट्रोसचियांका, यान और झांग के विश्व रिकॉर्ड को दी मान्यता
नई दिल्ली : वर्ल्ड एथलेटिक्स ने मोंडो डुप्लांटिस के नवीनतम विश्व पोल वॉल्ट रिकॉर्ड और तीन विश्व अंडर-20 रिकॉर्ड्स को आधिकारिक मान्यता दे दी है। वर्ल्ड एथलेटिक्स ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।स्वीडन के मोंडो डुप्लांटिस ने…

नई दिल्ली : वर्ल्ड एथलेटिक्स ने मोंडो डुप्लांटिस के नवीनतम विश्व पोल वॉल्ट रिकॉर्ड और तीन विश्व अंडर-20 रिकॉर्ड्स को आधिकारिक मान्यता दे दी है। वर्ल्ड एथलेटिक्स ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।स्वीडन के मोंडो डुप्लांटिस ने टोक्यो में हुए विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में 6.30 मीटर की ऊंचाई पार करते हुए अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने 12 अगस्त 2025 को बुडापेस्ट में बनाए गए 6.29 मीटर के रिकॉर्ड में एक सेंटीमीटर का इज़ाफ़ा किया। यह उनके करियर का 14वां विश्व रिकॉर्ड और लगातार तीसरा विश्व चैंपियनशिप खिताब है।डुप्लांटिस ने वर्ल्ड एथलेटिक्स के हवाले से कहा, “यह मेरी कल्पना से भी बेहतर है। इस शानदार भीड़ के सामने विश्व रिकॉर्ड बनाना अविश्वसनीय है। मैं बेहद खुश हूं।”इस प्रतियोगिता की खास बात यह रही कि इतिहास में पहली बार सात खिलाड़ियों ने 5.90 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई पार की। वहीं 5.95 मीटर की छलांग इस बार पदक के लिए भी पर्याप्त नहीं रही।चीन की झांग जियाले और यान ज़ियी ने अगस्त में क्वुझो में हुए चीनी चैंपियनशिप में क्रमशः महिला अंडर 20 हैमर थ्रो और भाला फेंक में विश्व रिकॉर्ड बनाए।18 वर्षीय झांग जियाले ने 2 अगस्त को 77.24 मीटर का थ्रो कर अपने ही पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (75.14 मी.) और 2021 में फिनलैंड की सिल्जा कोसोनेन द्वारा बनाए गए 73.43 मीटर के विश्व अंडर 20 रिकॉर्ड को तोड़ा। उन्होंने अपने आखिरी प्रयास में भी 76.15 मीटर का थ्रो किया। बाद में टोक्यो में उन्होंने 77.10 मीटर फेंककर विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता।17 वर्षीय यान ज़ियी ने अगले दिन, 3 अगस्त को, महिला U20 भाला फेंक में 65.89 मीटर का थ्रो कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने अपने ही पिछले रिकॉर्ड 64.41 मीटर (क्वुझो 2024) और 64.83 मीटर (चेंगदू 2025) को पार किया।पोलैंड के ह्यूबर्ट ट्रोसचियांका ने 8 अगस्त को यूरोपीय अंडर-20 चैंपियनशिप (टाम्पेरे, फिनलैंड) में पुरुषों की अंडर-20 डेकैथलन (दसक्रीड़ा) में 8514 अंकों के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया।उन्होंने जर्मनी के निक्लास काउल के 2017 में बनाए गए 8435 अंकों के रिकॉर्ड को तोड़ा और इतिहास में पहली बार किसी अंडर-20 एथलीट ने 8500 अंकों का आंकड़ा पार किया।ट्रोसचियांका के प्रदर्शन में100 मीटर (10.74 सेकंड), लंबी कूद (7.26मी), गोला फेंक (15.48मी), ऊंची कूद (1.94मी), 400मी (46.21 सेकंड20 डेकैथलन सर्वश्रेष्ठ), 110मी बाधा दौड़ (14.23 सेकंड), डिस्कस (43.36मी), पोल वॉल्ट: 4.80मी, भाला फेंक (68.87मी चैंपियनशिप सर्वश्रेष्ठ), और 1500मी (4:28.59 मिनट) शामिल थे।इन चारों एथलीटों के रिकॉर्ड्स को अब विश्व एथलेटिक्स ने आधिकारिक तौर पर मान्यता दे दी है, जिससे 2025 का साल एथलेटिक्स इतिहास में एक यादगार अध्याय के रूप में दर्ज हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
