द इंडियन व्यू

लेवांडोव्स्की की हैट्रिक से बार्सिलोना की शानदार वापसी, रियाल मैड्रिड के नजदीक पहुंचा

रॉबर्ट लेवांडोव्स्की की हैट्रिक से बार्सिलोना बेहतरीन जीत हासिल करके स्पेनिश लीग फुटबॉल टूर्नामेंट ला लिगा में शीर्ष पर काबिज रियाल मैड्रिड के करीब पहुंच गया है। रियाल मैड्रिड की अपनी बढ़त मजबूत करने की उम्मीद को तब…

Ragwendra P Singh
November 10, 2025
1 min read
लेवांडोव्स्की की हैट्रिक से बार्सिलोना की शानदार वापसी, रियाल मैड्रिड के नजदीक पहुंचा

रॉबर्ट लेवांडोव्स्की की हैट्रिक से बार्सिलोना बेहतरीन जीत हासिल करके स्पेनिश लीग फुटबॉल टूर्नामेंट ला लिगा में शीर्ष पर काबिज रियाल मैड्रिड के करीब पहुंच गया है।

रियाल मैड्रिड की अपनी बढ़त मजबूत करने की उम्मीद को तब करारा झटका लगा जब रायो वेलेकानो ने उसे गोलरहित ड्रॉ पर रोक दिया।

इसके बाद लेवांडोव्स्की और लेमिन यामल ने बार्सिलोना को सेल्टा विगो पर 4-2 से जीत दिलाई। इससे बार्सिलोना और रियाल मैड्रिड के बीच केवल तीन अंक का अंतर रह गया है। बार्सिलोना से हार झेलने के कारण सेल्टा की सभी टूर्नामेंटों में लगातार पांच मैचों की जीत का सिलसिला रुक गया।

@FCBarcelona

विलारियल ने एस्पेनयोल को 2-0 से हराकर लीग में लगातार तीसरी जीत हासिल की। वह रियाल मैड्रिड से पांच अंक पीछे तीसरे स्थान पर जबकि एटलेटिको मैड्रिड छह अंक पीछे चौथे स्थान पर है। एटलेटिको ने शनिवार को घरेलू मैदान पर लेवांते को 3-1 से हराया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।