लीड्स के बाद एजबेस्टन में भी शतक: गिल ने SENA देशों में रचा इतिहास
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने लीड्स टेस्ट के बाद अब एजबेस्टन टेस्ट में भी शतक जड़ दिया है। अभी वह दूसरे ही मैच में कप्तानी कर रहे हैं लेकिन SENA देशों में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जड़ने वाले भारतीय कप्तानों की लिस्ट में शामिल…

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने लीड्स टेस्ट के बाद अब एजबेस्टन टेस्ट में भी शतक जड़ दिया है। अभी वह दूसरे ही मैच में कप्तानी कर रहे हैं लेकिन SENA देशों में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जड़ने वाले भारतीय कप्तानों की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं।

इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट से संन्यास ले चुके विराट कोहली SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जड़ने वाले भारतीय हैं। उन्होंने बतौर कप्तान इन देशों में 7 टेस्ट शतक जड़े हैं।
पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने कप्तान रहते हुए SENA देशों में 5 टेस्ट शतक जड़े हैं। शुभमन गिल ने इंग्लैंड दौरे से अपनी टेस्ट कप्तानी की शुरुआत की है।
एजबेस्टन में दूसरा टेस्ट जारी है लेकिन गिल SENA देशों में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जड़ने वाले भारतीय कप्तानों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने लीड्स टेस्ट में 147 रन की पारी खेली थी। एजबेस्टन टेस्ट के पहले दिन वह 114 रन बनाकर नाबाद हैं।
महान सचिन तेंदुलकर ने भी कप्तान रहते हुए SENA देशों के खिलाफ 2 शतक जड़े हैं। सौरव गांगुली ने भी कप्तान रहते हुए SENA देशों में 2 टेस्ट शतक जड़े हैं।
टीम इंडिया से बाहर चल रहे अजिंक्य रहाणे ने अपनी कप्तानी में SENA देशों में टेस्ट शतक का खाता खोल चुके हैं। उनके नाम ऐसा एक शतक है। महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर SENA देशों में बतौर कप्तान शतक जड़ चुके हैं। उनके नाम ऐसा एक शतक है। इस लिस्ट में मंसूर अली खान पटौदी का नाम है। उन्होंने अपनी कप्तानी में SENA देशों में 1 शतक जड़ा था।
सम्बंधित ख़बरें
जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
