द इंडियन व्यू

लीड्स की निराशा भूले ब्रूक, दूसरे टेस्ट में जड़ा धमाकेदार शतक

इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने बोला कि वह भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शतक बनाने के लिए बेताब थे, लीड्स में पहले मैच में अपनी टीम की पांच विकेट की जीत के दौरान वह दूसरी पारी में खाता भी नहीं खोल पाए थे। साभार :…

Ragwendra P Singh
July 5, 2025
2 min read
लीड्स की निराशा भूले ब्रूक, दूसरे टेस्ट में जड़ा धमाकेदार शतक

इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने बोला कि वह भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शतक बनाने के लिए बेताब थे, लीड्स में पहले मैच में अपनी टीम की पांच विकेट की जीत के दौरान वह दूसरी पारी में खाता भी नहीं खोल पाए थे।

साभार : गूगल

दूसरे टेस्ट में भारत के पहली पारी के 587 रन के जवाब में जब इंग्लैंड की टीम 84 रन पर पांच विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी, तब ब्रूक (158) और जेमी स्मिथ (184) ने 303 रन की साझेदारी करके उसे संकट से उबारा।

ब्रूक ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं पहले टेस्ट की दूसरी पारी में खाता भी नहीं खोल पाया था और इसलिए मैं अच्छी शुरुआत करना चाहता था।’’ इंग्लैंड का यह युवा बल्लेबाज पहले टेस्ट की पहली पारी में 99 रन पर आउट होने के बाद शतक से चूक गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आज निश्चित रूप से शतक बनाने के लिए बेताब था। जाहिर है कि खेल की स्थिति को देखते हुए हम पीछे थे और स्मज (स्मिथ) के साथ मिलकर लय को अपने पक्ष में लाने का प्रयास करते हुए बड़ी साझेदारी निभाकर अच्छा लगा।’’ मैच में अब भी भारत का पलड़ा भारी है।

उसने पहली पारी में 180 रन की बढ़त हासिल करने के बाद दूसरी पारी में एक विकेट पर 64 रन बना लिए हैं, तथा उसकी कुल बढ़त 244 रन की हो गई है। उन्होंने कहा, ‘‘हम अभी वापसी करने में सक्षम हैं और उम्मीद है कि हम इसमें सफल रहेंगे। अगर मैं आउट नहीं होता तो स्थिति अच्छी होती लेकिन हमने पहले टेस्ट मैच में देखा की स्थिति किस तरह से बदल जाती है।’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी

हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।