द इंडियन व्यू

लियोनेल मेस्सी दिसंबर में आएंगे भारत, चारों दिशाओं में दिखेगा जादू

अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी अपने ‘जीओएटी भारत दौरे 2025’ के तहत अब हैदराबाद भी जाएंगे। केरल में अर्जेंटीना का प्रस्तावित दोस्ताना मैच रद्द होने के बाद हैदराबाद को इस दौरे के कार्यक्रम में जगह मिली है।…

Ragwendra P Singh
November 1, 2025
2 min read
लियोनेल मेस्सी दिसंबर में आएंगे भारत, चारों दिशाओं में दिखेगा जादू

अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी अपने ‘जीओएटी भारत दौरे 2025’ के तहत अब हैदराबाद भी जाएंगे। केरल में अर्जेंटीना का प्रस्तावित दोस्ताना मैच रद्द होने के बाद हैदराबाद को इस दौरे के कार्यक्रम में जगह मिली है। अर्जेंटीना का कोच्चि में प्रस्तावित दोस्ताना मैच रद्द हो गया है।

केरल के खेलमंत्री वी अब्दुरहमान ने पहले कहा था कि यह मैच 17 नवंबर को होगा। नये कार्यक्रम के अंतर्गत मेस्सी देश के चारों कोनों पूर्व (कोलकाता), दक्षिण (हैदराबाद), पश्चिम (मुंबई) और उत्तर (दिल्ली) जायेंगे। दौरे के आयोजक सताद्रू दत्ता ने बताया,‘‘ अब वह दक्षिण भारत भी जायेंगे। दक्षिण भारत के लाखों फुटबॉलप्रेमियों को यह तोहफा होगा।

साथ ही भारत के हर कोने को इसमे शामिल किया गया है। मैं चाहता हूं कि पूरा भारत इसका हिस्सा हो। केरल का मैच रद्द होने के कारण दक्षिण भारत के लोगों को मेस्सी को देखने के मौके से वंचित नहीं किया जाना चाहिये।’’ उन्होंने बोला,‘‘ दक्षिण भारत के लोग हैदराबाद जाकर उन्हें देख सकते हैं।

Credit: Getty Images via AFP

हैदराबाद के कार्यक्रम की बुकिंग एक सप्ताह के भीतर शुरू होगी। कार्यक्रम गाचिबोली या राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होगा।’’ संशोधित कार्यक्रम के बारे में दत्ता ने कहा कि अहमदाबाद चरण की जगह हैदराबाद ने ली है। अहमदाबाद में होने वाला प्रायोजकों का कार्यक्रम अब मुंबई में होगा।

उन्होंने बोला ,‘‘ मेस्सी 12 दिसंबर की मध्यरात्रि या 13 दिसंबर को तड़के पहुंचेंगे। वह मियामी से दुबई आकर एक या दो दिन आराम करेंगे जिसके बाद निजी जेट से कोलकाता आयेंगे।’’

इससे पहले वह 2011 में वेनेजुएला के खिलाफ एक मैत्री मैच के लिये भारत आये थे। इस बार उनके साथ उनके साथी खिलाड़ी लुईस सुआरेज और रौड्रिगो डि पॉल भी आ रहे हैं।

मेस्सी 13 दिसंबर को कोलकाता से हैदराबाद जायेंगे और 14 दिसंबर को मुंबई पहुंचेंगे। वह 15 दिसंबर को दिल्ली जायेंगे जहां पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। केरल में होने वाला मैच जरूरी मंजूरी मिलने में विलंब के कारण फीफा की अगली विंडो तक स्थगित कर दिया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।