लामार्टिनियर गर्ल्स और कॅरियर कान्वेंट ने जीती टीम चैंपियन, लक्ष्य व साक्षी एकल चैंपियन
लखनऊ। लामार्टिनियर गर्ल्स और कॅरियर कान्वेंट ने इकाना 16वीं लखनऊ इंटर स्कूल टेबल टेनिस टूर्नामेंट में क्रमश: बालिका व बालक वर्ग की टीम चैंपियनशिप की ट्रॉफी जीत ली। वहीं बालक एकल में कॅरियर कान्वेंट के लक्ष्य कुमार व…

लखनऊ। लामार्टिनियर गर्ल्स और कॅरियर कान्वेंट ने इकाना 16वीं लखनऊ इंटर स्कूल टेबल टेनिस टूर्नामेंट में क्रमश: बालिका व बालक वर्ग की टीम चैंपियनशिप की ट्रॉफी जीत ली। वहीं बालक एकल में कॅरियर कान्वेंट के लक्ष्य कुमार व बालिका एकल में माउंट कार्मेल की साक्षी तिवारी विजेता बने।
16वीं लखनऊ इंटर स्कूल टेबल टेनिस टूर्नामेंट
इकाना इंडोर स्टेडियम कांपलेक्स में आयोजित टूर्नामेंट में बालिका टीम चैंपियनशिप के फाइनल में लामार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज ने नवयुग रेडियंस को 2-0 से हराया। स्वस्ति चंद्रा ने वर्तिका सिंह को 7-11, 11-3, 11-2 से और सौम्या चंद्रा ने भार्गवी त्रिपाठी को 11-6, 11-4 से शिकस्त दी।
बालक टीम चैंपियनशिप के फाइनल में कॅरियर कॉन्वेंट ने सीएमएस गोमती नगर को 2-0 से हराया। हर्षित ने अर्णव चंद्रा को 13-11, 11-7 से और लक्ष्य कुमार ने प्रणित अग्रवाल को 11-7, 9-11, 11-7 से पराजित किया।

बालक एकल के फाइनल में कॅरियर कॉन्वेंट के लक्ष्य कुमार ने एसएमआर जयपुरिया के शौर्य गोयल को 11-7, 11-8 से हराया जबकि बालिका एकल फाइनल में माउंट कार्मेल की साक्षी तिवारी ने लामार्टिनियर गर्ल्स की स्वस्ति चंद्रा को 11-7, 11-7 से मात दी।
अन्य फाइनल मुकाबलों में बालक अंडर-10 में वर्षास्व अग्रवाल ने हर्षित को 9-11, 11-8, 11-5 से और बालिका अंडर-10 में अनायशा माथुर ने श्लोका को 11-6, 11-6 से पराजित किया।
समापन समारोह में यूपी टेबल टेनिस एसोसिएशन के निदेशक व टीटीएफआई के पूर्व महासचिव अरुण कुमार बनर्जी ने पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर आईवीईआई (आई वैल्यू ईज़ी आइडिया) की संस्थापक और सह-प्रायोजक नव्या अग्रवाल भी उपस्थित थीं।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
