द इंडियन व्यू

बिलासपुर रेलवे के खिलाफ जीत से लखनऊ हॉस्टल बना चैंपियन

लखनऊ। मध्य प्रदेश के गुना में 38वीं ऑल इंडिया लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल गोल्ड कप हॉकी प्रतियोगिता का शानदार समापन रविवार को हुआ। फाइनल मैच में लखनऊ हॉस्टल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। टूर्नामेंट…

Ragwendra P Singh
February 8, 2026
2 min read
बिलासपुर रेलवे के खिलाफ जीत से लखनऊ हॉस्टल बना चैंपियन

लखनऊ। मध्य प्रदेश के गुना में 38वीं ऑल इंडिया लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल गोल्ड कप हॉकी प्रतियोगिता का शानदार समापन रविवार को हुआ। फाइनल मैच में लखनऊ हॉस्टल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।

टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल लखनऊ हॉस्टल ने नागपुर के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में 6-0 से शानदार जीत दर्ज की। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में लखनऊ हॉस्टल ने एमपी अकादमी हॉस्टल को 3-1 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में लखनऊ हॉस्टल का मुकाबला बिलासपुर हॉस्टल से हुआ।

निर्धारित समय तक मुकाबला 1-1 की बराबरी पर रहा। इसके बाद हुए रोमांचक शूटआउट में लखनऊ हॉस्टल ने 5-3 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला रविवार को बिलासपुर रेलवे और लखनऊ हॉस्टल के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला।

फाइनल में लखनऊ हॉस्टल ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 1-0 से जीत दर्ज कर 38वीं ऑल इंडिया लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल गोल्ड कप पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार ललित पटेल, सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड का पुरस्कार शाहरुख अली, और सर्वश्रेष्ठ गोल स्कोरर का पुरस्कार नीरज प्रजापति को प्रदान किया गया। टूर्नामेंट के दौरान टीम के प्रशिक्षक रंजीत राज एवं सह प्रशिक्षक उपेंद्र चौहान थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।