द इंडियन व्यू

लखनऊ : युवक की चापड़ मारकर हत्या, आराेपित की तलाश में जुटी पुलिस

लखनऊ : मदेय गंज थाना में शुक्रवार की देर रात को एक युवक की हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। मृतक की पहचान करते हुए शव को पोस्टमार्टम भिजवाया है। राजधानी लखनऊ में शुक्रवार देर रात मुंबई में सिक्योरिटी…

Ragwendra P Singh
June 28, 2025
2 min read
लखनऊ : युवक की चापड़ मारकर हत्या, आराेपित की तलाश में जुटी पुलिस

लखनऊ : मदेय गंज थाना में शुक्रवार की देर रात को एक युवक की हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। मृतक की पहचान करते हुए शव को पोस्टमार्टम भिजवाया है।

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार देर रात मुंबई में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाले साबिर अली की चापड़ से वार करके हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप रायबरेली निवासी मुन्ना और उसके साथियों पर है। साबिर मूल रूप से रायबरेली में नयापुरवा, निरालानगर का रहने वाला था। इस पर मुन्ना के बेटे पप्पू की हत्या का आरोप था। पुलिस ने मुन्ना व अन्य अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया है।

डीसीपी सेंट्रल आशीष श्रीवास्तव ने शनिवार को घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मदेयगंज थाना क्षेत्र के खदरा में रात ढाई बजे एक युवक की हत्या की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक की पहचान शुरू कर दी। तलाशी के दौरान शव के पास से एक मोबाइल मिला। उस मोबाइल से कॉल करने पर रायबरेली निवासी वसीम ने मृतक की पहचान अपने भाई साबिर के रूप में की।

वसीम ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2017 में साबिर, मुन्ना के बेटे पप्पू की हत्या में जेल गया था। साबिर जमानत पर छूटा था। उसका आरोप है कि मुन्ना ने साबिर को खदरा बुलाया और साथियों संग मिलकर उसकी हत्या कर दी।

थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि पुलिस को मौके से चापड़ और चाकू मिला है। घटना की जानकारी रायबरेली में रहने वाले मृतक के परिवार को दे दी गई है। सूचना पर भाई वसीम और रायबरेली पुलिस आ रही है। हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…