कुड़ियाघाट से दौड़ेगा फिटनेस का संदेश, 11 जनवरी को समरस मैराथन
लखनऊ। खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं में फिटनेस के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से अभ्युदय यूथ क्लब के तत्वावधान में ‘समरस मैराथन’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह मैराथन 11 जनवरी 2026 (रविवार) को लखनऊ में…

लखनऊ। खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं में फिटनेस के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से अभ्युदय यूथ क्लब के तत्वावधान में ‘समरस मैराथन’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
यह मैराथन 11 जनवरी 2026 (रविवार) को लखनऊ में आयोजित होगी। आयोजन को लेकर कुड़ियाघाट (ग्रीन कॉरिडोर रोड) पर रविवार को प्रशासन और आयोजन समिति के साथ तैयारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
15 वर्ष आयु से किसी भी उम्र के धावक हो सकते है शामिल
आयोजकों के अनुसार यह 5 किलोमीटर की दौड़ होगी, जिसमें देशभर से पुरुष एवं महिला धावक भाग ले सकेंगे। अब तक 500 से अधिक पंजीकरण पूरे हो चुके हैं, जिनमें युवक और युवतियां शामिल हैं। प्रतियोगिता में 15 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी धावक हिस्सा ले सकता है।
मैराथन में खिलाड़ियों की रिपोर्टिंग सुबह 6:00 बजे तथा दौड़ सुबह 7:00 बजे से प्रारंभ होगी। आयोजन स्थल कुड़ियाघाट (ग्रीन कॉरिडोर रोड), घंटाघर, लखनऊ निर्धारित किया गया है।
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों के लिए खुली है। प्रतिभागी की आयु न्यूनतम 15 वर्ष होनी चाहिए। केवल पंजीकृत धावक ही दौड़ में भाग ले सकेंगे। सभी प्रतिभागियों का चिकित्सकीय रूप से फिट होना अनिवार्य है और प्रतियोगिता के दिन आधार कार्ड साथ लाना आवश्यक होगा।
- पुरस्कार
- पुरुष वर्ग में
- प्रथम पुरस्कार: 10,000 रुपये
- द्वितीय पुरस्कार: 5,000 रुपये
- तृतीय पुरस्कार: 3,000 रुपये
- 7 धावकों को 500-500 रुपये के सांत्वना पुरस्कार
- महिला वर्ग में भी कुल 10 पुरस्कार
सम्बंधित ख़बरें
उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में
पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल
भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।
लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा द्वारा LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य शुभारंभ
लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा के तत्वावधान में दो दिवसीय LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य आयोजन 27 एवं 28 नवंबर 2026 को नॉर्दर्न रेलवे स्टेडियम, लखनऊ में किया जा रहा है।
शिवानी पब्लिक स्कूल में आठवीं शिवानी चेस मेनिया चैंपियनशिप का आगाज़
शिवानी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को आठवीं शिवानी चेस मेनिया चैंपियनशिप 2026 का शुभारंभ हुआ।
