द इंडियन व्यू

लखनऊ में एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप ट्रॉफी 12 नवंबर को

एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप (14वां संस्करण) तमिलनाडु 2025, जो चेन्नई एवं मदुरई में दिनांक 28 नवम्बर से 10 दिसम्बर 2025 तक आयोजित होगा, अपनी ट्रॉफी टूर यात्रा के अंतर्गत लखनऊ पहुंचेगा। इस ट्रॉफी का भव्य स्वागत…

Ragwendra P Singh
November 10, 2025
1 min read
लखनऊ में एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप ट्रॉफी 12 नवंबर को

एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप (14वां संस्करण) तमिलनाडु 2025, जो चेन्नई एवं मदुरई में दिनांक 28 नवम्बर से 10 दिसम्बर 2025 तक आयोजित होगा, अपनी ट्रॉफी टूर यात्रा के अंतर्गत लखनऊ पहुंचेगा। इस ट्रॉफी का भव्य स्वागत उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में किया जाएगा।

मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के कर-कमलों द्वारा ट्रॉफी का अनावरण मुख्यमंत्री आवास पर 12 नवम्बर 2025 को सुबह 10 बजे किया जाएगा।

इस अवसर पर गिरीश चंद्र यादव, खेल मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, भोला नाथ सिंह, महासचिव हॉकी इंडिया, आर. के. श्रीवास्तव, डायरेक्टर जनरल हॉकी इंडिया, सुहास एल.वाई., सचिव खेल विभाग, डॉ. आर. पी. सिंह, निदेशक खेल विभाग एवं अध्यक्ष उत्तर प्रदेश हॉकी तथा रजनीश मिश्रा, महासचिव उत्तर प्रदेश हॉकी सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।

लखनऊ में होने वाला यह कार्यक्रम एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप ट्रॉफी टूर का एक गौरवशाली पड़ाव होगा, जो प्रदेश में हॉकी के समृद्ध इतिहास, परंपरा और खेल भावना को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का संदेश देगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।