द इंडियन व्यू

लखनऊ में स्कूल वैन चालक ने बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

लखनऊ : इंदिरानगर थाना क्षेत्र में चार साल की बच्ची से स्कूल वैन चालक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। स्कूल प्रबंधक के खिलाफ भी…

Ragwendra P Singh
July 19, 2025
2 min read
लखनऊ में स्कूल वैन चालक ने बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

लखनऊ : इंदिरानगर थाना क्षेत्र में चार साल की बच्ची से स्कूल वैन चालक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। स्कूल प्रबंधक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) शशांक सिंह ने शनिवार को बताया कि 17 जुलाई को पीड़ित परिवार ने इंदिरानगर थाना में तहरीर दी। पीड़ित ने बताया कि उनकी चार साल की बेटी सेक्टर—10 स्थित एक स्कूल में पढ़ती है। उसे लाने—ले जाने के लिए स्कूल वैन लगी है। महिला ने बताया कि बीते दिनों वैन चालक लवकुश नगर निवासी मोहम्मद आरिफ ने उनकी बेटी के साथ गंदी हरकत की है। घर आने पर बेटी ने उसकी करतूतों के बारे में बताया था। जब वह इसकी शिकायत लेकर स्कूल प्रबंधक संदीप कुमार के पास पहुंची तो उन्होंने इस पर कोई एक्शन नहीं लिया। इधर चालक ने परिवार काे धमकाया। इसके बाद पीड़़ित परिजनाें ने आरोपित चालक के खिलाफ 17 जुलाई को थाना में शिकायत दर्ज करायी। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर 18 जुलाई की रात आरोपित मोहम्मद आरिफ को गिरफ्तार कर लिया है।

डीसीपी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ पीड़ित परिवार की तहरीर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर ​जेल भेज दिया गया है। वहीं, लापरवाही बरतने पर स्कूल प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…